छत्तीसगढ़

CG – रंगीन मिजाज आशिक : दो गर्लफ्रेंड से बनाता रहा शारीरिक संबंध, तीसरी से शादी की कर ली तैयारी, फिर जो हुआ…..

जीपीएम। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर एक साथ दो युवतियों से प्रेम संबंध रखने और तीसरी युवती से शादी की तैयारी करने का गंभीर आरोप लगा है। मामले के उजागर होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला कोटमी चौकी क्षेत्र के सेखवा गांव का है। आरोपी की पहचान रविंद्र केवर्थ के रूप में हुई है, जो इसी गांव का निवासी बताया जा रहा है। आरोप है कि रविंद्र लंबे समय से दो अलग-अलग युवतियों के संपर्क में था। इनमें से एक युवती मरवाही क्षेत्र के चंगेरी गांव की रहने वाली है, जबकि दूसरी युवती गौरेला क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि आरोपी दोनों युवतियों को शादी का झांसा देता रहा और इसी आधार पर उनके साथ शारीरिक संबंध भी बनाता रहा। इसी बीच उसने तीसरी युवती से शादी करने की तैयारी शुरू कर दी। जब इस बात की भनक दोनों प्रेमिकाओं को लगी, तो मामला बिगड़ गया और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।

इसके बाद मरवाही क्षेत्र की पीड़िता ने कोटमी चौकी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। अपनी शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ लंबे समय तक दैहिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया। पुलिस ने बिना देर किए कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

Related Articles

Back to top button