छत्तीसगढ़

CG – बहू के साथ दरिंदगी : महिला के साथ बेरहमी से मारपीट, मामा ससुर ने लाठी डंडे से किया हमला, जमीन को लेकर हुआ था विवाद……

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के भुवनेश्वरपुर गांव में एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। जिस महिला के साथ मारपीट की गई है उसका नाम कविता कुशवाहा है। वह भुवनेश्वरपुर गांव की रहने वाली है। महिला को अपने रिश्ते में मामा ससुर रामकुमार कुशवाहा के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और मामा ससुर ने महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया।

जानकारी मिली है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद आरोपी रामकुमार कुशवाहा ने आपा खो दिया और अपनी बहू कविता कुशवाहा पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान महिला खुद को बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन आरोपी ने बेरहमी से उसकी पिटाई की।

सूरजपुर एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि कविता कुशवाहा की शिकायत पर रामानुजनगर पुलिस ने आरोपी मामा ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने शिकायत की है कि जमीन विवाद को लेकर उससे मामा ससुर ने मारपीट की है। इसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button