CG – मस्तूरी तहसील के ग्राम परसदा वेद में संपन्न हुआ राजस्व पखवाड़ा शिविर इतने मामलों के लिए मिला आवेदन तहसीलदार और पटवारी रहें उपस्थित पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//ब्लॉक के परसदा वेद में राजस्व पखवाड़ा शिविर का आयोजन संबंधी प्रतिवेदन दिनांक 09.04.2026 को तहसील मस्तूरी, जिला बिलासपुर (छ.ग.) में सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर के दौरान हल्का पटवारी द्वारा खसरा बी-1 का वाचन किया गया तथा उपस्थित ग्रामीणों को राजस्व अभिलेखों की जानकारी प्रदान की गई।
शिविर में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न राजस्व संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए गए, जिनमें प्रमुख रूप से फौती नामांतरण, सामान्य त्रुटि सुधार, द्वितीय ऋण पुस्तिका, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र संबंधी आवेदन शामिल रहे। प्रस्तुत आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया।
उक्त शिविर में शिल्पा भगत तहसीलदार, मस्तूरी, धीरज कुमार मिश्रा पटवारी नर सिंह नाथ पटेल उपसरपंच, ग्राम परसदा वेद दीपक दास मानिकपुरी कोटवार एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे। बताते चलें कि राजस्व पखवाड़ा’ माह अप्रैल से जून तक तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। जिसके अंतर्गत 1 अप्रैल से 15 अप्रैल, मई में 4 से 18 मई तथा जून में 1 से 15 जून 2026 तक राजस्व पखवाड़ा आयोजित होगा।
राजस्व पखवाड़ा क्या है?
“राजस्व पखवाड़ा” छत्तीसगढ़ सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आयोजित एक अभियान है, जिसका उद्देश्य ग्रामीणों की जमीन‑संबंधी समस्याओं (जैसे नामांतरण, स्वामित्व पट्टा, किसान किताब, अविवादित रजिस्ट्री आदि) को त्वरित निपटारा करना है।




