छत्तीसगढ़

CG – चकरदा में विकास कार्यों का इन अतिथियों के हाथों किया गया उद्घाटन गाँव के उन्नति पर जनप्रतिनिधियों नें कही ये बात पढ़े पूरी ख़बर

सरायपाली। ब्लॉक के ग्राम चकरदा में विगत दिनों स्कूल पारा में स्थित नवचकरदा में आंगनवाड़ी भवन का उद्घाटन किया गया नव निर्मित आंगनबाड़ी भवन का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। बताते चलें की क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों की सतत मेहनत प्रयास से लगातार विकास कार्य हो रहा हैँ।

कही भवन निर्माण तो कही सीसी रोड़ कहीं खेल मैदान तो कही नल कूप ख़नन इसी कडी में बच्चों के लिए नव निर्मित आँगनबाड़ी भवन का उद्घाटन फीता काट कर किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर महिला एवं बाल विकास सभापति उषा लालकुमार पटेल।

वहीं विशिष्ट अतिथि में सरपंच कौशिल्या नेपाल सिदार जनपद सदस्य गौरी शिव पटेल कुन्ती लीलाम्बर दीवान, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री लालकुमार पटेल मंडल महामंत्री सुरोतीलाल लकड़ा , अजजा मोर्चा अध्यक्ष लीलाम्बर दीवान पूर्व सरपंच दामोदर चौहान, नेपाल सिदार अजीत पटेल आंगनबाड़ी प्रवेक्षिका रेखा खम्हारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुतली बाई चौहान सहायिका पदमा पटेल, रोजगार सहायक रामकुमार बंजारा एवं गुंजन सिदार सहित ग्रामवासी उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button