छत्तीसगढ़

CG – गोड़ाडीह जिंदल ओपन माइंस के स्टारेक्स ठेकेदार की गिट्टी लोड गाड़ी से बिनौरी सड़क हादसा में हुआ था आदिवासी युवक गुलशन की मौत मिला था मदद का भरोसा परिवार कों इंतजार पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//बिलासपुर जिले के मस्तूरी के पचपेड़ी मार्ग पर हुए दुर्घटना कों हफ्ता बीत गया पर गरीब परिवार कों किसी प्रकार की आर्थिक मदद जिंदल के ओपन खदान के ठेकेदार और स्टारेक्स के कर्ता धर्ता जिनके गिट्टी लोड गाड़ी से मानिकचौरी के एक आदिवासी लड़के जिसका नाम गुलशन था की मौत हो गई थी गुस्साए ग्रामीणों नें दोपहर से रात तक रोड़ जाम कर दिया था और मस्तूरी एसडीएम की समझाइस के बाद चक्काजाम ख़तम हुआ था मस्तूरी अनुविभागीय अधिकारी नें बैठ कर दोनों पक्षो के साथ मामला सुलझाने का वादा किया था और इनकी एक मेज पर बात भी हुई पर कुछ हासिल नहीं हुआ बैठक बेनतीजा रहा।

बताते चलें की गुलशन की मौत रोड़ एक्सीडेंट में हुआ था ज़ब वो मल्हार से अपने छोटे भाई संजू कों लेकर घर मानिकचौरी वापस लौट रहा था इसी दौरान बिनौरी पहुंचते हीं गिट्टी लोड गाड़ी जो पचपेड़ी तरफ से आ रही थी गाड़ी संख्या CG 12 BG 9174 नें चपेट में लें लिया और गुलशन की मौक़े पर हीं मौत हो गई मालूम हो की गुलशन घर का बड़ा बेटा था और पिता का साया पहले हीं उठ चूका हैँ इस हिसाब से वह घर का एक मात्र कमाने वाला जिम्मेदार मुखिया था जिसकी दों छोटी छोटी बेटी भी हैँ जो अब माँ के भरोशे हैँ।

ज्ञात हो की ग्रामीणों नें मृत की डेड बॉडी कों लेकर दुर्घटना वाली जगह पर घंटो प्रदर्शन किया था इनकी मांग थी की घर के किसी एक सदस्य कों नौकरी छोटी बच्चीयों की शिक्षा का पूरा खर्च स्टारेक्स कंपनी उठाए इसकें अलावा मुआवजा भी दे जिनकी गाड़ी से युवा गुलशन निवासी मानिकचौरी की मौत हुई थी हालांकि अभी तक परिवार और कंपनी के जिम्मेदारों के बीच बैठक के बाद भी बात नहीं बनी हैँ और गरीब परिवार कों इस कंपनी से बहुत उम्मीद हैँ और ग्रामीणों कों भी भरोषा हैँ की कम्पनी गरीब परिवार के लिए जरूर कुछ अच्छा करेगा।

Related Articles

Back to top button