छत्तीसगढ़

CG – अनुपमा चौक के पास आरोपी नकाब लगाकर सब्जी बेचने वाली ग्रामीण महिला के पास आया, पैसे का थैला लेकर भागा चोर, आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार…

अनुपमा चौक चोरी के मामले में बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

सब्जी बेचने वाली ग्रामीण महिला का पैसे का थैला को नकाब लगाकर चोरी कर भागने वाले चोर को पकड़ने कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है

आरोपी पूर्व में लूट और चोरी जैसे मामलों का रहा है हिट्रीशीटर

आरोपी को तकनीकी माध्यम से ट्रैक कर किया गया गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से चोरी किए हुए 1,750/ रुपए को बरामद कर किया गया जप्त

नाम आरोपी :- गिरी नायक पिता गज्जू नायक, उम्र 22 साल, निवासी पनारापारा, थाना कोतवाली, जगदलपुर, जिला बस्तर

जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जगदलपुर शहर के अनुपमा चौक के पास सब्जी बेचने वाली ग्रामीण महिला के पैसे से भरे थैला को चोरी कर भागने वाले हिस्ट्रीशीटर चोर को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

ज्ञात हो कि थाना कोतवाली, जगदलपुर में प्रार्थीया बसन्ती बघेल पिता मगन बघेल, निवासी ईरिकपाल मंजार पारा, थाना परपा, जिला बस्तर ने थाना कोतवाली, जगदलपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 12.04.26 दिन रविवार को वह अपने मां सामबती बघेल के साथ सब्जी बेचने के लिए अनुपमा चौक के पास आई थी कि करीबन 11.40 बजे एक अज्ञात चोर चेहरे पर नकाब लगाकर आया और इसका ध्यान सब्जी बेचने में लगा हुआ देखकर इसके बगल में रखा पैसे के थैला को चोरी कर लेकर भाग गया, की रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार डी धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया, उक्त टीम के द्वारा आसपास के लोगो से पूछताछ करते हुए, घटना स्थान के आसपास लगे CCTV कैमरा एवं अन्य तकनीकियों का सहायता लेकर गहनता से अवलोकन किया गया जिसके आधार पर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत रहने वाला चोरी तथा लूट के मामलों में रहने वाला आदतन संदेही बदमाश आरोपी गिरी नायक पिता गज्जू नायक, 22 साल, पनारपारा, जगदलपुर को पकड़कर उससे पूछताछ कर मेमोरेंडम लेकर चोरी किए गए बचे 1,750/ रुपए को उससे बरामदकर जप्त कर उक्त आदतन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय में भेजा गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी :-

निरीक्षक – लीलाधर राठौर
उ. नि. – अरुण मरकाम
स.उ.नि.- विनायक ठाकुर
प्र.आर. – विनोद चांदने,
म. प्र. आ.- क्षमा साहू
आरक्षक – सोनू गौतम, युवराज ठाकुर, महंगू कश्यप, रंग लाल खरे

Related Articles

Back to top button