CG – तहसीलदार की पत्नी की मौत : तेज रफ्तार कार मालवाहक से भिड़ी, हादसे में तहसीलदार की पत्नी की दर्दनाक मौत, 4 साल का बेटा घायल…..

जांजगीर-चाम्पा। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के सांकर गाँव से गुजरने वाले भारतमाला हाइवे में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में कोरबा में पदस्थ तहसीलदार की पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई है। वही उनके चार साल के बेटे को गंभीर चोटें आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक़ तेज रफ़्तार कार हाइवे के किनारे एक मालवाहक से जा भिड़ी। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने फ़ौरन सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी।
एक और बड़ा सड़क हादसा कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे क्रमांक में हुआ है। सूचना के अनुसार यहां तीन ट्रेलर और एक कार के बीच भिड़ंत हो गई है। इस घटना में पांच लोग जख्मी हुए है। सभी को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में दाखिल कराया गया। फिलहाल पुलिस हादसे की वजहों को जानने के प्रयास में जुटी हुई है।



