CG – जोंधरा के पूर्व सरपंच और वर्तमान जनपद सदस्य उत्तरा माधुरी रात्रे के पुत्र युवराज रात्रे नें लाया 10वीं में 95.2% इस स्कूल का हैं विद्यार्थी जानें किसको छात्र नें दिया सफलता का श्रेय पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//कहते हैं पूत के पाँव पालने में ही दिख जाते हैं की वो कितनी आगे तक उड़ान भरने वाला हैं ऐसा ही कुछ जोंधरा के युवा नेता उत्तरा रात्रे जो पूर्व सरपंच रह चुके हैं और वर्तमान में इनकी धर्मपत्नी माधुरी रात्रे जनपद सदस्य हैं अब परिवार के एक और सदस्य यानी इनके पुत्र युवराज रात्रे नें भी ना सिर्फ परिवार स्कूल का नाम रौशन किया हैं।
बल्कि बिलासपुर जिले में टॉप पोजीशन लाकर जिले को गौरवान्वित किया हैं बतातें चले कि युवराज नें कक्षा 10वीं में 95.2% लाया है मालूम हो कि युवराज रात्रे अरपा रिवर इंटरनेशनल स्कूल बिलासपुर के विद्यार्थी हैं युवराज नें अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरु जनों और परिवार को दिया हैं।
युवराज के पिता उत्तरा रात्रे नें बताया कि युवराज नें सोशल मीडिया और व्याकुलताओं से पूरी तरह दूर रहकर पढ़ाई पर फोकस किया। वो कक्षा 1 से ही लगातार मेधावी छात्र रहें हैं और टॉप प्रदर्शन, करते आ रहा हैं जो मेहनत और विज्ञान में रुचि से आया उनकी सफलता अनुशासित रूटीन से आई। अंत में युवराज के पालक नें उनके सभी शिक्षकों को भी धन्यवाद ज्ञापित किया हैं।



