CG – बाबा साहेब पर आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल: भिलाई-रायपुर में विरोध, युवती की गिरफ्तारी की मांग तेज…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बाबा साहब डाॅ. अंबेडकर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। युवती के द्बावारा बा साहब के खिलाफ अभद्र टिपण्णी की गई और उस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया गया। वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी। बताया जा रहा है कि युवती भिलाई की रहने वाली है। इस घटना से नाराज लोगों ने भिलाई और रायपुर में शिकायत दर्ज करवाई है और युवती के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
रायपुर में भारतीय बौद्ध महासभा ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाली वायरल युवती के खिलाफ आवेदन पुलिस को सौंपा है।
आवेदन में लिखा गया…
”हम रायपुर के निवासी हैं और आपके संज्ञान में यह गंभीर विषय लाना चाहते है कि इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (इंस्टाग्राम) पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के ऊपर आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणी की गई है।
जिससे बाबा साहब को मानने वाले सभी वर्ग के लोगों में मारी आक्रोश व्याप्त है तथा उनकी भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है यह लोगों के बीच झगडा और गलत माहौल पैदा करता है तथा समाज की शांति खराब करता है।
उक्त वीडियो में संबंधित व्यक्ति द्वारा जानबूझकर इस प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की गई है. जो कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है।
जिसका नाम अनामीका उपाध्याय निवासी मिलाई सुपेला छ.ग. जो कि एक विधि प्रथम वर्ष की छात्रा के द्वारा शोसल मीडिया, इंस्टाग्राम में आपत्तिजनक वीडियो रिल ॐ माध्यम से डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसका हम विरोध करते हैं और इसके उपर कानूनी कार्रवाई कर गिरफ्तारी की मांग करते है।”



