छत्तीसगढ़

CG Crime News- पुलिस का डबल एक्शन: पंजाब नेशनल बैंक में 30.67 लाख की ठगी का पर्दाफाश, हत्या का आरोपी भी चढ़ा हत्थे…..

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर पुलिस ने अलग-अलग दो बड़े मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने पहले मामले में पंजाब नेशनल बैंक में हुई 30.67 लाख की ठगी का खुलासा किया है। वहीं, दूसरे मामले में महिला की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। नीचे जाने दोनों खुलासे की डिटेल्स

पहला मामला, पीएनबी 30.67 लाख की ठगी

पंजाब नेशनल बैंक नारायणपुर शाखा में खातों की जांच के दौरान कुछ खातों में अनियमितता व संदिग्ध लेन-देन पाए गए। बैंक प्रबंधन द्वारा थाना नारायणपुर में शिकायत दर्ज कराई गई।

जांच में पाया गया कि खाताधारकों के दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर फर्जी प्रक्रिया अपनाते हुए खातों से राशि निकालकर अन्य खातों में स्थानांतरित की गई। इस प्रकार कुल लगभग 30,67,500 की राशि का गबन किया गया।

मामले में आरोपी तिलक राम मंडावी (38 वर्ष), निवासी पलटपारा गढ़बेंगल को 18 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश जारी है।

हत्या का खुलासा

जानकारी के मुताबिक, 5 फ़रवरी को जिला अस्पताल नारायणपुर से सूचना मिली कि गढ़बेंगल गांव की एक महिला गंभीर अवस्था में भर्ती कराई गई है, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हत्या पाया गया। विवेचना में ज्ञात हुआ कि 13 जनवरी को महिला को गंभीर चोट उसके पति द्वारा पहुंचाई गई थी। मामले में आरोपी तिलक राम मंडावी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त सामग्री जब्त की गई तथा न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

एसपी रोबिनसन गुड़िया ने कहा कि “नारायणपुर पुलिस अपराधों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति पर कार्य कर रही है। आर्थिक अपराधों से लेकर गंभीर अपराधों तक प्रत्येक मामले में त्वरित, निष्पक्ष एवं साक्ष्य-आधारित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। नागरिक सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।”

Related Articles

Back to top button