छत्तीसगढ़

CG – शिक्षक ने की आत्महत्या : इस वजह से उठाया खौफनाक कदम, मौके से सुसाइड नोट बरामद, परिजनों ने किया चक्काजाम…..

बीजापुर। जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पालनार क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षक एवं प्रधान अध्यापक राजू पुजारी ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बीजापुर भेजा।

जानिए पूरा मामला

घटना पालनार क्षेत्र की है। प्रधान अध्यापक राजू पुजारी ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनाम कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगा है।

वहीं, इस घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में आक्रोश है। परिजनों ने जिला अस्पताल के सामने चक्काजाम किया और दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कई घंटे सड़क जाम रहा। पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाइश देकर सड़क को क्लीयर कराया गया।

घटना को लेकर बीजापुर कोतवाली पुलिस ने बताया की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया। नोट के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना की जाँच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button