छत्तीसगढ़

CG – चाकू दिखा कर गाली गलोच कर धमकी देकर गुंडा गर्दी करना आरोपी को पड़ा महंगा, आरोपी को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार…

चाकू दिखा कर गाली गलोच कर धमकी देकर गुंडा गर्दी करने वाले आरोपी को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश

आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू को किया गया जप्त

नाम आरोपी :-

संजू श्रीवास्तव पिता घनश्याम श्रीवास्तव उम्र 19 वर्ष निवासी नया मुंडा बलिराम कश्यप वार्ड जगदलपुर।

जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में गुंडा गर्दी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में पीड़िता थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पुत्र संजू श्रीवास्तव जो नशे का आदि है, वह रोजाना नशे के हालत में आकर अपने माँ एवं पिता को माँ बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर धमकी देते रहता है, दिनांक 21.04.26 के रात्री में उसका आरोपी पुत्र नशा करके देर रात को घर आया इसी बात को लेकर माँ के द्वारा डांटने पर वह गुस्सा होकर पीड़िता को माँ बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखे स्टील के धारदार चाकू को दिखाते हुए लहरा कर प्रार्थीया को धमकाया है रिपोर्ट पर अपराध क़ायम कर तत्काल पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक डी धोत्रे सुमित कुमार दत्ता हरिराव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया, उक्त टीम के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त आरोपी संजू श्रीवास्तव पिता घनश्याम श्रीवास्तव उम्र 19 वर्ष निवासी नयामुंडा बलिराम कश्यप वार्ड जगदलपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी :-

निरीक्षक – टामेश्वर चौहान
उ. नि. – ललित सिंह नाग, लोकेश्वर नाग
स उ नि – सतीश श्रीवास्तव
प्र.आर. – मयाराम कश्यप
आरक्षक – होरी लाल आर्मो, कामदेव दर्रो,

Related Articles

Back to top button