छत्तीसगढ़

CG – निलंबन अवधि के वेतन का निराकरण हेतु संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर संभाग को ज्ञापन : तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ

निलंबन अवधि के वेतन का निराकरण हेतु संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर संभाग को ज्ञापन : तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ बस्तर संभाग जगदलपुर का प्रतिनिधि मंडल *प्रदेश महामंत्री छत्तीसगढ़, गजेंद्र श्रीवास्तव तथा अतुल शुक्ला, बस्तर संभाग अध्यक्ष,संजय चौहान उपाध्यक्ष,आर पी मिश्रा कोषाध्यक्ष के नेतृत्व में रामदीन साहू प्रधान अध्यापक विकासखंड चारामा जिला कांकेर के निलंबित अवधि के वेतन का निराकरण करने हेतु संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर संभाग को ज्ञापन सौंपा।

उल्लेखनीय है कि प्रार्थी रामदीन साहू प्रधान अध्यापक माध्यमिक शाला तेलघरा विकासखंड चारामा जिला कांकेर को दिनांक 29. 8 .2025 को निलंबित किया जाकर आरोप पत्र जारी किया गया। तत्पश्चात दिनांक 12. 11.2025 को साहू प्रधान अध्यापक के द्वारा विभाग द्वारा लगाए गए समस्त आरोपों का जवाब विधिपूर्वक प्रस्तुत किया गया। जवाब से संतोषप्रद होने के उपरांत दिनांक 7.1.2026 को संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर संभाग द्वारा साहू प्रधान अध्यापक को निलंबन से बहाल किया गया।

किंतु निलंबन अवधि 29.8. 2025 से 7.1. 2026 की अवधि के वेतन का निराकरण नहीं होने पर आज छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ बस्तर संभाग जगदलपुर ने संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर संभाग को ज्ञापन देते हुए संबंधित शिक्षक के निलंबन अवधि के वेतन का निराकरण शीघ्र करने की मांग रखी है।

Related Articles

Back to top button