छत्तीसगढ़

CG- Heat Wave Alert : लू से बेहाल छत्तीसगढ़, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, कई जिलों में लू का येलो अलर्ट, तापमान जा सकता है 42 से पार…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में लू (हीट वेव) को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। चेतावनी के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों के दौरान तापमान में और वृद्धि हो सकती है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार रायपुर, बलौदा बाजार, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा और कबीरधाम जिलों में लू चलने की स्थिति बन सकती है। इन इलाकों में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।इसके अलावा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों में भी लू का असर देखने को मिल सकता है। इन क्षेत्रों में दोपहर के समय तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगले 24 घंटों के लिए जारी अलर्ट के साथ-साथ 48 घंटे के लिए भी येलो अलर्ट लागू रहेगा। यानी आने वाले दो दिन प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी अपने चरम पर हो सकती है। इसी क्रम में गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही और मुंगेली जिलों में भी तापमान में बढ़ोतरी के संकेत मिले हैं, जहां लोगों को गर्म हवाओं से सावधान रहने की जरूरत है।

येलो अलर्ट का मतलब होता है कि मौसम की स्थिति सामान्य से अलग हो सकती है और लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। यह चेतावनी इस बात का संकेत देती है कि यदि सावधानी नहीं बरती गई, तो स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button