छत्तीसगढ़

CG Crime- सनसनीखेज वारदात: घर में घुसकर महिला-बेटी पर हमला, जहर पिलाने की कोशिश और अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल, तीन FIR दर्ज….

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। भिलाई नगर थाना क्षेत्र के रुआबांधा HSCL कॉलोनी में घर में घुसकर महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट, जबरन जहर पिलाने की कोशिश, अश्लील वीडियो बनाने और वायरल करने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं इस मामले में कुल तीन एफआईआर हुए हैं और पुलिस जांच में जुटी हुई है।

घर में घुसकर हमला, रेप की धमकी

पीड़िता के मुताबिक, तीन महिलाएं और तीन युवक जबरन घर में घुस आए और मां-बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान युवती रेणु कुमारी को जबरन जहर पिलाने की कोशिश की गई, जबकि उसकी मां को भी गंभीर रूप से पीटा गया।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने युवती का न्यूड वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। साथ ही रेप की धमकी भी दी गई। घटना के दौरान आरोपियों ने मां-बेटी के मोबाइल फोन तोड़ दिए और घर में रखे पैसे व जरूरी दस्तावेज भी लेकर चले गए। बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़िता के पड़ोसी ही हैं और दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था, जो अब हिंसक झगड़े में बदल गया।

पुलिस का बयान

मामले में सीएसपी भिलाई सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि भिलाई नगर थाना क्षेत्र के रुआबांधा क्षेत्र में महिलाओं के पड़ोसियों के बीच आपसी विवाद, मारपीट और लड़ाई-झगड़े की घटना हुई है। उक्त प्रकरण में तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें से दो एफआईआर आरोपी रेणु चौधरी और उसकी मां के खिलाफ अलग-अलग प्रार्थियों द्वारा दर्ज कराई गई है। साथ ही रेणु चौधरी की रिपोर्ट पर एक अलग एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के संबंध में उनकी संलिप्तता को लेकर पतासाजी और विवेचना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button