छत्तीसगढ़

भावना बोहरा के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, ₹8.03 करोड़ से अधिक की स्वीकृति, नगरीय निकायों व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अधोसंरचना,स्वच्छता और पंचायत भवन निर्माण को बड़ी सौगात।

कवर्धा/पंडरिया। विधायक भावना बोहरा के प्रयासों और सक्रिय पहल से विधानसभा क्षेत्र के नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिली है।विभिन्न अधोसंरचना,स्वच्छता और जल प्रबंधन परियोजनाओं के लिए कुल ₹8 करोड़ 3 लाख 67 हजार की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

यह स्वीकृति नगर पालिका परिषद पंडरिया,नगर पंचायत इंदौरी एवं पांडातराई के लिए राज्य शहरी अभिकरण, अधोसंरचना मद,राज्य प्रवर्तित योजना तथा खनिज साधन विभाग के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत प्रदान की गई है।

स्वच्छता और जल प्रबंधन को मिलेगी मजबूती
स्वच्छ भारत मिशन (शहरी-2.0) के अंतर्गत नगर पंचायत पांडातराई में इंटरसेप्शन एवं डायवर्सन ड्रेन सहित एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) निर्माण के लिए ₹3 करोड़ 6 लाख 88 हजार की स्वीकृति दी गई है।
यह परियोजना नगर की नालियों के गंदे पानी के वैज्ञानिक प्रबंधन के साथ स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करेगी और पर्यावरण संरक्षण व जनस्वास्थ्य को बेहतर बनाएगी।

नगर पालिका पंडरिया एवं नगर पंचायत इंदौरी व पांडातराई में अधोसंरचना मद एवं राज्य प्रवर्तित योजना के तहत ₹3 करोड़ 36 लाख 79 हजार की स्वीकृति मिली है।
इसके तहत मुक्तिधाम निर्माण, मांगलिक भवन, दुकानों का निर्माण एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, जिससे स्थानीय रोजगार और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

पंडरिया विधानसभा के 8 ग्राम पंचायतों—बगदई, बिरनपुरकला, नवागांवखुर्द, रेंगाबोड़,रंजीतपुर, जंगलपुर,अतरियाखुर्द एवं कुण्डा—में नवीन पंचायत भवन निर्माण हेतु ₹1 करोड़ 60 लाख की स्वीकृति मिली है।

यह भवन ग्रामीण प्रशासन को मजबूत बनाने के साथ गांवों में सुशासन और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक होंगे।

इस उपलब्धि पर विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि….डबल इंजन सरकार में पंडरिया विधानसभा में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। हमारा लक्ष्य हर नगर और हर गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button