खेलछत्तीसगढ़राज्य

CG IPL Match Tickets: रायपुर में आईपीएल मैच के लिए मई के पहले हफ्ते से मिलेंगी टिकटें! इस ऑफिशियल साइट पर होगी बुकिंग….

डेस्क : रायपुर में आईपीएल के दो मैचों को लेकर खुमार लोगों पर चढ़ने लगा है। यहां 10 मई और 13 मई को हाईवोल्टेज मुकाबले होना हैं। इन मैचों की टिकट बुकिंग मई के पहले हफ्ते में शुरू हो सकती है। हालांकि, इसका अधिकारिक अपडेट अभी नहीं आया है।

रायपुर में 10 और 13 मई को मैच

रायपुर में 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) vs मुंबई इंडियंस और 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।

RCB टीम 8 मई को रायपुर आएगी

जानकारी के मुताबिक आरसीबी की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और यहां 6 दिन तक रहेगी। टीम मैदान पर अभ्यास भी करेगी। मुंबई इंडियंस की टीम भी 8 मई के बाद राजधानी पहुंचने की संभावना है।

2000 का होगा सबसे सस्ता टिकट !

टिकट आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन बुक किए जाएंगे। सबसे सस्ती टिकट ₹2000 की होगी। इसके अलावा ₹2500, ₹3500, ₹5000 और ₹8000 तक की कैटेगरी में उपलब्ध होंगी। इसके अलावा, प्लैटिनम सीटों के सामने लगे कांच के पैनल हटा दिए गए हैं।

जिससे दर्शक क्रिकेटर्स को बिना किसी रुकावट के और करीब से देख सकेंगे। मैच के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कांच फिर लगा दिए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button