CG – बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित, हायर सेकेंडरी तितिरगांव में छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, अधिकांश छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण…

बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित, हायर सेकेंडरी तितिरगांव में छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, अधिकांश छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण
जगदलपुर। दोपहर माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के द्वारा प्रदेश के हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के परीक्षा परिणाम की घोषणा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री तथा शिक्षा मंत्री छ ग शासन के द्वारा किया गया।

बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में हायर सेकेंडरी तितिरगांव के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अधिकांश छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में स्कूल के 53 छात्र-छात्रा में से 50 छात्र उत्तीर्ण हुए। जिसमें 44 छात्र प्रथम श्रेणी में तथा 6 छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
इसी प्रकार 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कुल 91 छात्र में से 76 छात्र उत्तीर्ण हुए। जिसमें से 47 छात्र प्रथम श्रेणी में तथा 27 छात्र द्वितीय श्रेणी में और दो छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। संस्था की प्राचार्य श्रीमती हेमलता त्रिपाठी ने संस्था के बोर्ड परीक्षा परिणाम पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे बच्चों और शिक्षकों की कड़ी मेहनत का नतीजा बताया है।और समस्त विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।



