छत्तीसगढ़

CG – नौकरी लगाने के नाम पर लाखों खेल, नौकरी दिलाने का झांसा देकर इतने लाख का लगाया चूना, आरोपी गिरफ्तार……

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी सातुम सेम्युल गुज्जर उर्फ आदी ने शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और बीएसपी में नौकरी लगवाने का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसाया। आरोपी ने फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर चार अलग-अलग पीड़ितों से कुल 16 लाख 15 हजार रुपये की ठगी की। बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़ितों को सेक्टर-9 भिलाई स्थित इंडियन कॉफी हाउस, हुडको समेत अन्य स्थानों पर बुलाकर भरोसा दिलाता था और नौकरी दिलाने का आश्वासन देता था।

मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी जॉइनिंग लेटर, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी जब्त किए हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और अन्य संभावित पीड़ितों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button