छत्तीसगढ़

CG – डीएसपी की बेटे की मौत : पिता की विधानसभा में लगी थी ड्यूटी, इस हाल मिला बेटे शव….मचा हड़कंप…..

दुर्ग। जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां डीएसपी के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। पिता विधानसभा ड्यूटी पर गए थे। वहीं, मां और बहन रिश्तेदार के घर शादी कार्यक्रम में पहुंचे थे। फिलहाल युवक के आत्महत्या का कारण क्या था, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। वहीँ, इस घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। युवक की पहचान आयुष झारिया के रूप में की गई।

जानिए पूरा घटना

मृतक युवक की पहचान स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के बटालियन के पीछे बने काॅलोनी निवासी 20 वर्षीय आयुष झारिया के रूप में की गई। आयुष रूंगटा काॅलेज में बीबीए फर्स्ट ईयर का छात्र था। आयुष के पिता संतोष झारिया भिलाई की प्रथम वाहिनी बटालियन में पदस्थ हैं।

बताया जा रहा है कि आयुष के पिता विधानसभा ड्यूटी पर गए थे। रात में ड्यूटी से वापस लौटे तो बेटे के कमरे का दरवाजा बंद मिला। पिता ने आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने खिड़की से झांककर देखा। इस दौरान अंदर का नजार देख जोर-जोर से चीखने-रोने लगे। कमरे के अंदर उनके बेटे की लाश फंदे से लटक रही थी। डीएसपी ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। साथ ही पंचनाम कर पोस्टमाॅर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस जांच में मौके से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आयुष ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button