छत्तीसगढ़

CG – मस्तूरी क्षेत्र के किसान हो जाए सावधान बाइक से पहुंच रहें फ्रॉड खाद के रजिस्ट्रेशन के आड़ में ऐसे हो रही लूट जानें पूरा मामला पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//देश में कई तरह के फ्रॉड चल रहें हैँ कभी ओटीपी भेज कर लोंगो कों लुटा जाता हैँ तो कभी फुक झाड करने वाला तांत्रिक बन कर गहने ले उड़ते हैँ तो कभी पैसा डबल करने का लालच दे कर लोंग रफू चक्कर हो जाते हैँ पर मस्तूरी के आसपास के कुछ गाँवों में इस समय कुछ लोंग दूसरे राज्य से आ कर प्लेटीना बाइक में किसानों कों खाद देनें की बात कहकर उनसे एडवांस ले रहें हैँ और इसका रशीद भी दे रहे हैँ जिसमे किसी बायोटेंक कम्पनी का नाम लिखा हैँ, ये किसानों के घर घर जा कर रजिस्ट्रेशन करने के नाम पर 1500 या उससे ज्यादा का एडवांस ले रहें हैँ और खाद 2 महीने बाद देनें की बात कर रहें हैँ हालांकि बिलासपुर क़ृषि विभाग के अधिकारी नें अभी ऐसी कोई भी योजना नहीं चलायी जा रही ऐसा कहा हैँ उन्होंने आगे बताया की ये बायो टेक या बायो फर्टिलाइजर कंपनी वाले हो सकते हैँ जो बिना विभाग से अनुमति लिए या लाइसेंस बनवाए अपना प्रोडक्ट बेच रहे है। स्थानीय स्तर पर व्यापार के लिए विभाग से अनुमति या लाइसेंस अनिवार्य होता है। तो अगर आप भी किसान हो और कोई आपके पास आए खाद के लिए रजिस्ट्रेशन कराने और पैसे की मांग करें तो सावधान रहें और इसकी पहले अधिकारियों से पुष्टि कर ले फिर आगे बढे नहीं तो आपके साथ भी खेला हो सकता हैँ ये मामला तब सामने आया ज़ब ये लोंग मस्तूरी के देव गाँव में एक पढ़े लिखें किसान के घर पहुंच गए फिर क्या था किसान नें इन्क्वायरी शुरू कर दी और इन दोनों बिचौलियों का वीडियो भी बना लिया जिसके बाद ये दोनों भाग खड़े हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button