CG – 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओ में द्रोणाचार्य संस्कृत विद्यालय के छात्र छात्राओं नें लहराया परचम जानें कौन कौन रहें टॉपर क्या बोले इनकी सफलता पर प्रिंसिपल पढ़े पूरी ख़बर
जोंधरा//छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया गया हैँ इसके बाद उन मेधावी छात्र-छात्राओं का साल भर का मेहनत परिश्रम का परिणाम भी सामने आ चुका है किसी ने प्रदेश में टॉप किया है तो किसी ने अपने स्कूल में टॉप किया है किसी ने अपने जिले में टॉप किया तो कोई ब्लॉक लेवल में टॉपर बनें हैँ पर सभी नें अपने परिवार और स्कूल का नाम जरूर रौशन किया हैँ इसी कड़ी में बिलासपुर जिले के सोनसरी स्थित द्रोणाचार्य संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं का परीक्षा परिणाम भी शानदार रहा जहाँ दोनों हीं कक्षाओं में विद्यालय के विद्यार्थियों नें खूब मेहनत कर सराहनीय परीक्षा परिणाम लाया हैँ।
द्रोणाचार्य संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनसरी के कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थी..
दीक्षा कैवर्त 77.27% श्वेता 75.43% मुस्कान चौहान 65% ललिता 64.86% पूजा पटेल 64.43% गिरिजा 63.14% प्रतिज्ञा 62.86% रणवीर पटेल 61.86% गामनी 61.71% हर्षिता 61.57% मिताली पटेल 61.29% रितु कुमारी 61.14%
द्रोणाचार्य संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनसरी के कक्षा 12वीं के मेधावी विद्यार्थी..
मुस्कान पटेल 77.71% मेघना 77.14% प्रवीण कुमार पटेल 74.29% निर्जला 71.29% काजल पटेल 71.14% सरोज श्रीवास 70.57% किरन 70.43% हरीश पटेल 69.29% निकिता 67.71% टिकेश्वर प्रसाद पटेल 65% निकिता 64.86% खोलेश्वर 62.29%
इन सभी छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम को देखकर न सिर्फ पड़ोसी घर परिवार बल्कि शिक्षक और पूरा स्कूल परिवार भी इनको बधाई दे रहे हैं और स्कूल के प्रिंसिपल कुंजल पटेल ने कहा है कि इन सभी बच्चों को जिन्होंने स्कूल में टॉप किया है इनके अलावा जिन विद्यार्थियों ने स्कूल में पढ़ाई करते हुए 10वीं और 12वीं कक्षा में परीक्षा उत्तीर्ण किया हैं उन सभी को बहुत-बहुत बधाई देते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की है बताते चले की सोनसरी स्थित द्रोणाचार्य संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रत्येक वर्ष का रिजल्ट परीक्षा परिणाम हमेशा से शानदार रहा है और शायद यही कारण है कि यहां विद्यार्थियों की संख्या प्रतिवर्ष बढ़ते क्रम में भी है यहां का स्कूल स्टाफ शिक्षक लगातार बच्चों के पढ़ाई संबंधित समस्याओं को दूर करते रहते हैं और जरूरत पड़ने पर एक्स्ट्रा क्लासेस भी लेते हैं जिससे इन छात्र-छात्राओं को परीक्षाओं में इसका भरपूर लाभ मिलता है और अच्छे अंक के साथ ही पास होते हैं, बतातें चलें की प्रदेश के संस्कृत विद्यालयों के टॉपर्स में यहाँ के 2 विद्यार्थी शामिल हैँ जिन्होंने 10 में जगह बनाई हैँ।



