छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : युवक-युवती की मिली लाश, पर्वत के नीचे इस हाल में मिले शव, मचा हड़कंप…..जांच में जुटी पुलिस…..

महासमुंद। जिले बड़ी खबर सामने आई है। जहां युवक-युवती का शव मिलने से हड़कंम मच गया। दोनों की लाश शिशुपाल पर्वत के नीचे अगल-बगल पड़े मिली। पुलिस आशंका जता रही है कि शायद दोनों ने आत्महत्या की। हालांकि दोनों की किन परिस्थितियों में मौत हुई, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

जानिए पूरा मामला

घटना सरायपाली विकासखंड के शिशुपाल पर्वत शिखर की है। आज सुबह रविवार को ग्रामीण जब पर्वत से गुजर रहे थे तो देखे कि नीचे में युवक और युवती का शव पड़ा हुआ था। दोनों की लाश आमने-सामने में ही थी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना सरायपाली थाने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए भेजा गया।

पुलिस जांच में अभी यह पता नहीं चल पाया है कि दोनों कौन है और यहां क्यों पहुंचे थे। क्या दोनों को किसी ने धक्का दिया या फिर दोनों ने सुसाइड किया, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। साथ ही मृतकों की पहचान भी पुलिस द्वारा की जा रही है।

वहीं, दो शव मिलने की सूचना के बाद सरायपाली क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। ग्रामीण घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे है। पुलिस आशंका जता रही हैं कि दोनों मृतक प्रेमी जोड़े हो सकते है। दोनों ने पर्वत से कूदकर आत्महत्या की होगी।

फिलहाल, दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। साथ ही मृतकों की फोटों के आधार पर आसपास के गांव में पूछताछ कर रही है। पहचान होने के बाद दोनों की मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button