छत्तीसगढ़

CG – दर्दनाक हादसा : यात्रियों से भरी बस पलटी, महिला, बच्चे सहित 14 यात्री घायल, बस छोड़कर भागा ड्राइवर, मौके पर मची चीख पुकार…..

जांजगीर। छत्तीसगढ़ जांजगीर जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ग्राम करनौद में तेज रफ्तार यात्री बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 14 यात्री को चोटें आई है, सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह में उपचार कराया गया है। 3 घायलों को जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

कोरबा से सरायपाली जा रही राजधानी बस रविवार की सुबह करीब 8.30 बजे सड़क किनारे पलट गई। यात्री बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे, एक यात्री ने बताया, ड्राइवर बस को तेज रफ्तार से दौड़ा रहा था। इस दौरान बिर्रा की ओर से एक अन्य बस भी आ रही थी, जिसे साइड देने के दौरान बस 50 मीटर तक तीन पहिए में चली और पलट गई। बस के सीसे को तोड़कर बाहर निकला और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बस से बाहर निकाला गया है।

घटना की जानकारी मिलने पर बिर्रा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची,जहां घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

गंभीर रूप से तीन घायलों को जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। सीएसपी योगिताबाली खापर्डे ने बताया, कोरबा से सरायपाली जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कुल 14 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 9 महिलाएं, 3 बच्चे और 2 पुरुष शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में बस चालक की लापरवाही सामने आई है। मामले में बस चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button