छत्तीसगढ़

ऐतिहासिक बंगाल विजय के बाद कवर्धा पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा,कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

कवर्धा/पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक सफलता के बाद प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा के प्रथम कवर्धा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भव्य स्वागत किया। शहर के ठाकुर देव चौक में ढोल-नगाड़ों,फूलमालाओं, आतिशबाजी और जयघोष के बीच उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया।

बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान पार्टी संगठन ने विजय शर्मा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्होंने करीब एक माह तक विभिन्न क्षेत्रों में प्रवास कर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने और चुनावी रणनीति को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का कार्य किया।बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता के बाद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।

कवर्धा पहुंचते ही…भारत माता की जय…विजय शर्मा जिंदाबाद,और ..भाजपा विजय अभियान..के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, युवा मोर्चा,महिला मोर्चा, पार्षदगण एवं कार्यकर्ता स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने लोकतंत्र, सुशासन और सुरक्षा के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल भाजपा की नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा और लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देश लगातार विकास और जनविश्वास की दिशा में आगे बढ़ रहा है तथा भाजपा की विचारधारा अब जनआंदोलन का रूप ले चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button