छत्तीसगढ़

CG DA Hike ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने इन कर्मचारियों को दी DA की सौगात, इतने प्रतिशत महंगाई भत्ते में हुई बढ़ोतरी…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के कर्मचारियों के अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (CSPTCL) ने अपने हजारों अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में 2 प्रतिशत की वृद्धि करने का फैसला लिया है।

मालूम हो कि पहले कर्मचारियों को 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता था। अब दो प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद डीए 60 प्रतिशत हो गया है। यह आदेश 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। बढ़ा हुआ वेतन मई 2026 के वेतन से कर्मचारियों को 60 प्रतिशत की दर से भुगतान किया जाएगा।

वहीं, एरियर्स का भुगतान जनवरी से अप्रैल तक के 4 महीनों के बकाया का भुगतान मई से अगस्त 2026 के बीच चार किस्तों में किया जाएगा।

आदेश में कहा गया है कि पावर कंपनीज़ के ऐसे अधिकारियों/कर्मचारियों को जो माह मई 2026 से अगस्त 2026 के मध्य सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उन्हें महंगाई भत्ते की एरियर्स की राशि का भुगतान सेवानिवृत्त माह तक पूर्ण कर लिया जाए।

महंगाई भत्ते के भुगतान हेतु गणना के लिए 50 पैसा या उससे अधिक के अंश को एक रूपये तथा 50 पैसा से कम अंश को गणना में नहीं लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button