छत्तीसगढ़

CG IAS Transfer ब्रेकिंग : कोरिया जिले की कलेक्टर बनीं पुष्पा साहू की अचानक बदली पदस्थापना, अब इन्हें मिली जिम्मेदारी, देखें आदेश…..

रायपुर। राज्य सरकार ने दो दिन पहले 42 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया था। उनमें सात जिलों के कलेक्टर भी शामिल थे। माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू को कोरिया का कलेक्टर बनाया गया था। मगर आज अचानक सामान्य प्रशासन विभाग ने पुष्पा साहू का आदेश निरस्त कर रोक्तिमा यादव को कोरिया का कलेक्टर बन दिया।

सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश में 2012 बैच की आईएएस अधिकारी पुष्पा साहू को फिर से माध्यमिक शिक्षा मंडल का सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं 2016 बैच की आईएएस अधिकारी रोक्तिमा यादव को कोरिया जिले का कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा 2019 बैच की आईएएस अधिकारी रीता यादव को उच्च शिक्षा विभाग का आयुक्त बनाया गया है। साथ ही उन्हें राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

गौरतलब है कि 6 मई को राज्य सरकार ने 42 आईएएस और एक आईएफएस अधिकारियों का तबादला करते हुए सात जिलों के कलेक्टर बदले थे। उसी आदेश में पुष्पा साहू को कोरिया कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई थी। सरकार की ओर से इस अचानक बदलाव के पीछे कोई आधिकारिक कारण स्पष्ट नहीं किया गया है।

Related Articles

Back to top button