छत्तीसगढ़

CG – जोंधरा में 20 जिन्दा जानवरों के साथ पकड़ा गया चोर नहीं कराई गई एफआईआर दर्ज मवेशी चोर पर इतनी हमदर्दी पर खड़े हों रहें सवाल बजरंग दल की सक्रियता भी रही शून्य जानें पूरा मामला पढ़े पूरी ख़बर

जोंधरा//बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा के अंतिम छोर में बसे शिवनाथ नदी के किनारे ग्राम पंचायत जोधरा में बीते दिनों दों मवेशी चोरो कों पकड़ा गया जिनका नाम कुट्टू चंदेल और रामायण चंदेल हैँ पकड़े जाने के बाद मवेशी मालिक जिनका जानवर चोरी हुआ हैँ सैकड़ो लोग इकट्ठा हो गए फिर परत दर परत चोर की पोल खुलती गई एक समय ऐसा आ गया कि दर्जनों लोग चोर से पूछने लगे की उनका भैंस कहां है उनकी बैल कहां है चोर पर आरोप है कि वह लंबे समय से मवेशी चोरी कर चोरी छिपे अन्य लोगों को क्रय कर देता है।

इन मवेशी की चोरियों से किसान और ग्रामीण लंबे समय से परेशान थे मवेशी चोरी में कई मामले भी अलग-अलग थानों में पूर्व में दर्ज हो चुके हैं पर चोर अभी तक हाथ नहीं लगा था जैसे ही जोंधरा में दों चोर कुट्टू चंदेल और रामायण यादव पकड़ा गया सभी की उम्मीदें जग गई और लोंगो कों लगा कि अब मवेशी बाजार में उनको नई भैंस या बैल की जोडे नहीं खरीदने पड़ेंगे क्योंकि चोर पकड़ा गया है वह सच उगलेगा और उनका चोरी हुआ बैल भैंस की जोड़ी मिल जाएगी और लाखों पैसे भी बच जाएंगे चोर ने इस बात को भी कबूल कर लिया कि वो चोर है और मवेंसीयों को चोरी करता है।

पर वह किसी की जानवरों को वापस नहीं कर सकता क्योंकि उसने दूसरे किसान या ग्रामीणों को सभी जोड़ों को विक्रय कर दिया है पर चोर ने सभी का पैसा वापस करने की बात जरूर कहीं जोंधरा के ग्रामीणों ने किसी तरह से सिचुएशन को संभाला और सभी को आश्वासन दिया गया कि उनका पैसा वापस किया जाएगा इसके बाद मान मनऊवल करके चोर को छोड़ा गया।

हालांकि आपको जान कर हैरानी होंगी कि यह मामला पचपेड़ी थाने में दर्द कराया हीं नहीं गया पकड़ने वालों नें एफआईआर हीं नहीं कराया भले हीं पूर्व में अज्ञात ब्यक्तियों कें खिलाफ मवेशी चोरी के कई मामले दर्ज कराए गए हों पर ज़ब जोंधरा में 20 जिन्दा मवेशीयीं के साथ चोर कों पकड़ा गया तो पकड़ने वालों नें थाने में मामला दर्ज हीं नहीं कराया।

और चोर कों क्यों अभय दान दिया गया यह सिर्फ वही बता सकते हैँ जिन्होंने यहाँ चोरो के साथ समझौता किया हैँ और किया हैँ तो क्यों किया हैँ हालांकि कि यह बात भी समझ से परे हैँ कि क्षेत्र में बजरंग दल पूर्व में सक्रिय रहा हैँ पर इस बार वो भी शांत हीं नजर आ रहें हैँ इसके पीछे क्या कारण हैँ यह समझ से परे हैँ।

जिस चोर कों सलाखों के पीछे होना चाहिए था वो अपने घर में बड़े आराम से जी रहा हैँ जिन लोगों ने चोर के आश्वासन पर विश्वास करते हुए सभी ग्रामीणों को आस्वस्थ किया है कि उनका पैसा वापस कर दिया जाएगा वह भी अब सवालों के घेरे में है आखिर कार चोर पर इतना विश्वास क्यों जो खुद चोरी की पैसों से जिंदा है वह दर्जनों किसानों के लाखों रुपए कहां से वापस करेगा ग्रामीण अब चोर परस्त पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं देखना होगा इन मवेशी के मालिकों ग्रामीण किसानों को कब तक उनके पैसे या जानवर वापस किए जाते हैं।

ऐसे पकड़े गए दोनों चोर..

कुट्टू चंदेल निवासी जोंधरा रामायण यादव निवासी पचपेड़ी दोनों कों मवेशीयो कों जोंधरा के ग्रामीणों नें पुल पार कराते समय पकड़ा ये दोनों मवेशी चोर जब इन जानवरो कों दूसरे जिले में विक्रय करने जा रहें थे तभी दबोच लिए गए हालांकि इनके नाम रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई जिस पर अब सवाल खड़े हों रहें हैँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button