CG – पति पत्नी और वो : शादी वाले घर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 2 दिन बाद दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, बोला- तीन साल से मेरे साथ… फिर जो हुआ….दूल्हे ने लिया ये बड़ा फैसला…..

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। जिले के मनेन्द्रगढ़ इलाके में एक शादी का घर विवाद और हंगामे में बदल गया। शादी के महज दो दिन बाद दुल्हन का कथित प्रेमी उसके ससुराल पहुंच गया। प्रेमी ने घर के बाहर जमकर हंगामा करते हुए दावा किया कि वह युवती के साथ पिछले तीन वर्षों से रिलेशनशिप में है और दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मामला थाने तक पहुंच गया।
दूल्हे के परिवार के लिए यह किसी वज्रपात के समान था। बॉयफ्रेंड के सनसनीखेज खुलासे के बाद दूल्हा नाराज हो गया, दूल्हे ने अब अपनी दुल्हन को साथ रखने से इंकार कर दिया है। शादी की पार्टी से मामला अब पुलिस थाने पहुंच गया है। मनेंद्रगढ़ कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है।
ग्राम पंचायत कठौतिया के नवीन कुमार किराना दुकान चलाता है। 6 मई को उसकी शादी पूरे रीति-रिवाज के साथ कोड़ा की रहने वाली अनिता से हुई थी। दुल्हन 7 मई को विदाई के बाद अपने ससुराल कठौतिया पहुंची थी। जब ससुराल में रिसेप्शन की तैयारियां चल रही थी, तभी दुल्हन का बॉयफ्रेंड मयूर अग्रवाल उसके ससुराल पहुंच गया,वह ड्राय फ्रूट्स का दुकान चलाता है। वहां उसने परिजनों के सामने दावा किया, युवती के साथ बीते तीन साल से रिलेशनशिप में है और उसके बिना नहीं रह सकता।
बॉयफ्रेंड की बात सुनते ही घर में विवाद की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस और हंगामा चलता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हा, दुल्हन और बॉयफ्रेंड को पूछताछ के लिए सिटी कोतवाली ले आई।
थाने में देर रात तकरीबन 2 बजे तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत और समझाइश का दौर चलता रहा, लेकिन किसी तरह का कोई हल नहीं निकल पाया। फिल्मी अंदाज में हुए खुलासे के बाद दूल्हे ने दुल्हन को अपनाने से साफ इनकार कर दिया।
दूल्हे का कहना है, वह दूल्हन को अब अपने साथ नहीं रखना चाहता और तलाक लेना चाहता है। उसका कहना था, जब लड़की किसी और के साथ पहले से रिलेशन में थी, तो वह उसे स्वीकार नहीं कर सकता।
शादी की पार्टी कैंसिल
सनसनीखेज खुलासा और विवाद के चलते पार्टी कैंसिल कर दी गई। रिसेप्शन की रात दूल्हा-दुल्हन और बॉयफ्रेंड थाने में ही मौजूद रहे। इस मामले में सिटी कोतवाली प्रभारी विवेक पाटले का कहना है तीनों परिवार को समझाइश दी गई है। अभी तक पुलिस को लिखित शिकायत नहीं मिली है, आपसी समझौते के लिए छोड़ा गया है।



