धमतरी

प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न…2040 आवेदकों में से 1853 विद्यार्थी हुए शामिल…

धमतरी…शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आज दिनांक 10 मई 2026, रविवार को जिले के 06 परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ।

प्रवेश परीक्षा हेतु जिले में शिवसिंह वर्मा शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी, डॉ. शोभाराम देवांगन बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी, मेनोनाईट इंग्लिश स्कूल धमतरी, मेनोनाईट हिन्दी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी, मॉडल इंग्लिश स्कूल धमतरी तथा सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी को परीक्षा केन्द्र बनाया गया था।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, नोडल अधिकारी एवं केन्द्राध्यक्षों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रवेश परीक्षा हेतु कुल 2040 छात्र-छात्राओं से आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 1853 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 187 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा केन्द्रों में विद्यार्थियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। परीक्षा का संचालन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button