छत्तीसगढ़
CG – आखिरी सफर : बस में बैठे-बैठे युवक की संदिग्ध मौत, इलाहाबाद से बिलासपुर तक का लिया था टिकट, जांच में जुटी पुलिस……

कवर्धा। इलाहाबाद से बिलासपुर आ रही एक यात्री बस में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक बस की सीट पर बैठे-बैठे अचानक अचेत हो गया। मृतक के पास इलाहाबाद से बिलासपुर तक का टिकट मिला है।
घटना की जानकारी मिलते ही बस चालक और परिचालक युवक को लेकर सीधे पंडरिया थाना पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पंडरिया पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।



