आज का राशिफल: सोमवार को इनके होंगे वारे-न्यारे, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।
मेष- चंद्रमा राशि बदलकर आज 11 मई, 2026 सोमवार के दिन कुंभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति ग्यारहवें भाव में होगी. आज आप सामाजिक काम में व्यस्त रहेंगे. मित्रों से मुलाकात होगी और उनकी जरूरत पर धन भी खर्च कर सकते हैं. हालांकि अचानक धन लाभ होने से आप खुश भी हो जाएंगे. प्रोफेशनल मोर्चे पर दिन अनुकूल होगा. सरकारी कामकाज अच्छी तरह पूरे होंगे. व्यापार को बढ़ाने के लिए नई योजना बना सकते हैं. आज किसी खास व्यक्ति के साथ मिलना हो सकता है. संतान से अच्छे समाचार मिलेंगे. विवाह योग्य जातकों के पास वैवाहिक प्रस्ताव आने की संभावना है. प्रेम जीवन में आज धैर्य की परीक्षा रहेगी. अपने प्रिय के साथ ज्यादा मजाक आपको भारी भी पड़ सकता है. स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही बड़े रोग का कारण बन सकती है.
वृषभ- चंद्रमा राशि बदलकर आज 11 मई, 2026 सोमवार के दिन कुंभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दसवें भाव में होगी. आज आप नए काम का आरंभ कर सकेंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन शुभ है. उन्हें आय वृद्धि या पदोन्नति का समाचार मिलेगा. अधिकारी भी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे. उच्च अधिकारियों का प्रोत्साहन आपका उत्साह बढ़ाएगा. सरकारी लाभ मिलेगा. व्यापारियों को व्यापार बढ़ाने और ज्यादा लाभ कमाने का अवसर मिल सकता है. गृहस्थ जीवन में सुख-शांति रहेगी. अधूरे काम पूरे होंगे. दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी. प्रेम जीवन में संतुष्टि रहेगी. अपने प्रिय का साथ पाकर आपकी खुशी बहुत बढ़ेगी. वित्तीय मोर्चे पर आज का दिन अच्छा है. आय बढ़ाने के लिए किया गया काम आगे आपको लाभ दे सकता है.
मिथुन- चंद्रमा राशि बदलकर आज 11 मई, 2026 सोमवार के दिन कुंभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति नवें भाव में होगी. मानसिक रूप से आज का दिन दुविधाओं और उलझनों से भरा रहेगा. शारीरिक रूप से थकान होने और आलस्य के कारण किसी काम में मन नहीं लगेगा. पेट दर्द से परेशानी होगी. धन का अपव्यय होगा. व्यवसाय में बाधाएं आएंगी. सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा. संतान की चिंता रहेगी. सरकारी काम में बाधा आ सकती है. आज किसी भी काम का आरंभ ना करें और विरोधियों के साथ किसी गहन चर्चा में ना उतरें.
कर्क- चंद्रमा राशि बदलकर आज 11 मई, 2026 सोमवार के दिन कुंभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति आठवें भाव में होगी. मन का नकारात्मक व्यवहार आपको हताश करेगा. बाहर का खाने-पीने के कारण स्वास्थ्य खराब होगा. क्रोध को नियंत्रण में रखें. परिवार के सदस्यों के साथ विवाद हो सकता है. नए संबंध तकलीफदायक साबित होंगे. पैसे की तंगी महसूस होगी. दुर्घटना और ऑपरेशन होने की आशंका बनी रहेगी, इसलिए ध्यान रखें. ईश्वरभक्ति से राहत महसूस कर सकेंगे. आज विद्यार्थियों के लिए थोड़ा मुश्किलभरा समय होगा. जल्दबाजी से नुकसान होने की आशंका रहेगी.
सिंह- चंद्रमा राशि बदलकर आज 11 मई, 2026 सोमवार के दिन कुंभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति सातवें भाव में होगी. आज दांपत्यजीवन में मामूली बात पर जीवनसाथी से मनमुटाव होने की आशंका बनी रहेगी. पति- पत्नी दोनों में से किसी एक का स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है. व्यापारी भागीदारों के साथ धैर्य से चर्चा करें. सार्वजनिक जीवन में अपयश न मिले, इसका ध्यान रखें. मित्रों के साथ आपकी मुलाकात बहुत आनंददायक नहीं रहेगी. नौकरीपेशा लोगों को भी कोई अरुचिकर काम करना पड़ सकता है. विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य है.
कन्या- चंद्रमा राशि बदलकर आज 11 मई, 2026 सोमवार के दिन कुंभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति छठे भाव में होगी. परिवार में आनंद और उत्साह का वातावरण रहने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होने से राहत का अनुभव होगा. काम में सफलता और यश मिलेगा. ऑफिस में सहकर्मियों की मदद आपको मिल पाएगी. व्यापार में विरोधियों को झुकना पड़ेगा. ननिहाल से शुभ समाचार मिलने की संभावना है. आज कोई अधूरा पड़ा काम पूरा हो सकता है.
तुला- चंद्रमा राशि बदलकर आज 11 मई, 2026 सोमवार के दिन कुंभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पांचवें भाव में होगी. आज आप अपनी कल्पना शक्ति और सृजनशक्ति को उत्तम रूप से काम में लगा सकेंगे. बौद्धिक प्रवृत्तियों और चर्चा में भाग लेना आपको पसंद आएगा. संतान से शुभ समाचार मिलेगा. उनकी प्रगति होगी. स्त्री मित्रों का सहयोग मिलेगा. प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन सुखद रहेगा. अत्यधिक विचार करने से मन विचलित होगा. सामान्य रूप से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. आज आप आसानी से सभी काम पूरे कर सकेंगे.
वृश्चिक- चंद्रमा राशि बदलकर आज 11 मई, 2026 सोमवार के दिन कुंभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति चौथे भाव में होगी. आपको आज का दिन शांति से व्यतीत करने की सलाह दी जाती है. शारीरिक स्वास्थ्य तो बिगड़ेगा ही, मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ नहीं रह सकेंगे. माता के स्वास्थ्य के संबंध में चिंता रहेगी. परिवार के सदस्यों के साथ अनबन होने से मन दुःखी होगा. स्थायी संपत्ति तथा वाहन आदि के दस्तावेजी कार्यों में सावधानी बरतने की जरूरत है. नुकसान होने की आशंका रहेगी. पानी वाली जगहों से भय रहेगा.
धनु- चंद्रमा राशि बदलकर आज 11 मई, 2026 सोमवार के दिन कुंभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति तीसरे भाव में होगी. आज आप ज्योतिष और आध्यात्मिक बातों में खूब रुचि लेंगे. भाई-बहनों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा. नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा है. मित्रों एवं स्नेहीजनों से मुलाकात होगी. काम में सफलता मिलने से आप उत्साहित रहेंगे. विरोधियों पर विजय मिलेगी. किसी यात्रा पर जा सकते हैं. भाग्यवृद्धि के साथ-साथ सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा.
मकर- चंद्रमा राशि बदलकर आज 11 मई, 2026 सोमवार के दिन कुंभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दूसरे भाव में होगी. संयमित वाणी आपको बहुत-सी मुसीबतों से बचा लेगी. सोच-विचार कर बोलें. परिजनों के साथ गलतफहमी पैदा होने से मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. शेयर बाजार में पूंजी निवेश होगा. गृहिणियां मानसिक असंतोष का अनुभव करेंगी. विद्यार्थियों का अध्ययन में मन नहीं लगेगा.
कुंभ- चंद्रमा राशि बदलकर आज 11 मई, 2026 सोमवार के दिन कुंभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पहले भाव में होगी. आज का दिन शुभ फलदायी है. शारीरिक तथा मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे. भौतिक तथा आध्यात्मिक दृष्टि से आपको अच्छा अनुभव होगा. परिजनों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा. दोस्तों से उपहार मिलने पर आप आनंदित होंगे. आध्यात्मिक विचार आपके हृदय और मन को छू लेंगे. नौकरीपेशा लोग भी अपने कार्य को आसानी से पूरा कर पाने की स्थिति में होंगे. व्यापार में भागीदारी से लाभ होगा.
मीन- चंद्रमा राशि बदलकर आज 11 मई, 2026 सोमवार के दिन कुंभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति बारहवें भाव में होगी. कोर्ट-कचहरी या स्थायी संपत्ति की झंझट में ना पड़ें. एकाग्रता से आज सभी कार्यो में फायदा होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. स्वजनों से दूर जाना पड़ सकता है. परिजनों के साथ मतभेद रहेगा. ज्यादा लाभ के लालच में हानि न हो जाएं इसका भी ध्यान रखें. लेन-देन में सोच-विचार कर निर्णय लें. दुर्घटना होने का भय रहेगा. किसी के साथ बातचीत में गलतफहमी हो सकती है. आज का दिन धैर्य के साथ गुजारें.



