CG – अखिल भारतीय परिसंघ के जिला अध्यक्ष आदरणीय सतीश वानखड़े द्वारा आज बड़े ही श्रद्धा, सम्मान एवं पारिवारिक आत्मीयता के साथ मदर डे एवं अपनी पूज्यनीय माता का जन्मदिवस हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया…

जगदलपुर। अखिल भारतीय परिसंघ के जिला अध्यक्ष आदरणीय सतीश वानखड़े द्वारा आज बड़े ही श्रद्धा, सम्मान एवं पारिवारिक आत्मीयता के साथ मदर डे एवं अपनी पूज्यनीय माता का जन्मदिवस हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। यह अवसर पूरे परिवार एवं उपस्थित शुभचिंतकों के लिए अत्यंत भावुक एवं प्रेरणादायक रहा।
कार्यक्रम का आयोजन वानखड़े भाऊ फैमिली ढाबा में किया गया, जहाँ परिवारजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों की गरिमामयी उपस्थिति में केक काटकर माता जी का जन्मदिवस एवं मदर डे मनाया गया। पूरे आयोजन में पारिवारिक एकता, सम्मान और स्नेह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर समाजसेवा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सदैव सक्रिय रहने वाली आदरणीय कमल जझ दीदी अपने पूरे परिवार सहित कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने माता जी को जन्मदिवस एवं मदर डे की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि माँ केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की शक्ति होती हैं। कमल दीदी का स्नेहपूर्ण सहयोग एवं आत्मीय उपस्थिति कार्यक्रम की विशेष गरिमा रही।
सतीश वानखड़े ने अपनी माता के प्रति भाव व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जीवन की हर सफलता के पीछे उनकी माता जी का संघर्ष, त्याग, संस्कार एवं मार्गदर्शन सबसे बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि माँ का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है और माँ का आशीर्वाद ही व्यक्ति की सबसे बड़ी शक्ति होती है।
उन्होंने आगे कहा कि आदरणीय माता ने कठिन परिस्थितियों में भी परिवार को संभालते हुए बच्चों को संस्कार एवं शिक्षा देकर आगे बढ़ाने का जो कार्य किया, वह आज सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका संघर्षमय जीवन त्याग, सेवा एवं समर्पण का प्रतीक है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने आदरणीय माता जी के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएँ कीं।
अखिल भारतीय परिसंघ परिवार की ओर से माता जी को जन्मदिवस एवं मदर डे की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।
“माँ का प्रेम संसार की सबसे बड़ी शक्ति है, और उनका आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी।”



