छत्तीसगढ़

CG – जिले में महासमुंद पुलिस चला रही है अवैध महुआ शराब बनाने वालो के विरूद्ध विशेष अभियान कौहा नाला ग्राम कोड़ापाली थाना सरायपाली के पास दी गई दबिश भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार पढ़े पूरी ख़बर

सरायपाली//जिले में अवैध गतिविधियों और नशे के कारोबार के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत् सरायपाली पुलिस ने आरोपी मोतीलाल बरिहा को महुआ शराब बना रहा था जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दिनांक 09.05.2026 को सरायपाली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि सरायपाली नवागढ़ नाला ग्राम नवागढ़ थाना सरायपाली के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बना रहा है कि मुखबीर सूचना पर थाना स्टॉफ उनि0 नंद किशोर सिन्हा, प्र0आर0 21 राधाचरण प्रधान, आर0 606 हितेश साहू, आर0 476 विकास दिव्य, आर0 69 हरिश साहू, आर0 858 नरेन्द्र तारक, गोपनीय सैनिक मनोहर बंजारा, सैनिक 24 उद्धव सोनी के द्वारा मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया।

सूचक के बताये स्थान पर मिले एक व्यक्ति को पुछताछ करने पर अपना नाम मोतीलाल बरिहा पिता फुलसिंह बरिहा उम्र 26 वर्ष करगीपाली चैकी कनकबीर, थाना सारंगढ़ जिला सारगंढ़ बिलाईगढ़ छ0ग0 बताया व उनके पास 03 नीले रंग की ड्रम में 200 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब कीमती 40,000/रू0, 05 नग महुआ शराब बनाने वाले इस्तेमाली छोटा बड़ा एल्युमुनियम बर्तन कीमती 5000/रू0 एवं 08 नग 200 लीटर वाला ड्रम में भरा हुआ 1000 किलो महुआ पास को घटनास्थल में नष्ट किया गया। आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी द्वारा जूर्म स्वीकार करने से गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम..

मोतीलाल बरिहा पिता फुलसिंह बरिहा उम्र 26 वर्ष करगीपाली चैकी कनकबीर, थाना सारंगढ़ जिला सारगंढ़ बिलाईगढ़ छ0ग0 आरोपी के कब्जे से जप्त सामग्री की जानकारी-02 नीले रंग की 100-100 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक ड्रम में भरी 75-75 लीटर एवं 01 नीले रंग की 50 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक ड्रम में भरी 50 लीर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब जुमला 200 लीटर, कीमती 40,000/रू0 एवं 05 नग महुआ शराब बनाने वाले इस्तेमाली छोटा बड़ा एल्युमुनियम बर्तन कीमती 5000/रू0 जुमला शराब -200 लीटर, कुल कीमती 45,000/रूपये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button