छत्तीसगढ़

CG – नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, इलाके में फैली सनसनी, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाए ये गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग……

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के बेलगहना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक विवाहिता दीक्षा कुशवाहा उर्फ पुनीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी और न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में निष्पक्ष जांच की मांग की है। यह घटना बेलगहना थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान दीक्षा कुशवाहा उर्फ पुनीता के रूप में हुई है, जो कि बेलगहना थाना क्षेत्र में रहती थी। दीक्षा के ससुराल वालों ने उसके परिजनों को सूचना दी कि उसकी पलंग से गिरकर मौत हो गई है, जिससे परिवार और इलाके में सनसनी फैल गई।

दीक्षा के परिजनों ने उसके सास और ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि दीक्षा लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित थी। मौत से पहले उसने अपने भाई को फोन किया था और अपनी परेशानी बताई थी। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से दीक्षा का मोबाइल भी बंद आ रहा था।

परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि ससुर ने बात कराने से इनकार कर दिया था और फिर खुद कुछ देर बाद उन्होंने पलंग से गिरकर दीक्षा की मौत होने की जानकारी दी। ऐसे में परिजनों ने इसके पीछे गहरी साजिश का संदेह जताया है और पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराने के साथ ही न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button