दुगली में 13 मई से रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन…विजेता को मिलेंगे पचास हजार प्रथम पुरस्कार और पच्चीस हजार दुसरा पुरस्कार…

नगरी…शहीद निर्मल सिंह नेताम के स्मृति में डायमंड क्रिकेट क्लब दुगली कौव्हाबाहरा के तत्वावधान में आठ दिवस रात्रिकालीन टेनिस बाल छत्तीसगढ़ पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।खेल का आयोजन दुधिया रोशनी में शहीद निर्मल सिंह नेताम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुगली के खेल ग्राउंड में 13 मई से 20 मई तक आयोजन होगी। प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले विजेता टीम को 50,000 और व्दितिय टीम को 25000 नगद राशि के साथ चमचमाती ट्राफी भेंट किया जाएगा। वही ब्यक्तिगत रुप से परफार्मेंस के आधार पर आकर्षक पुरस्कार समिति की ओर से प्रदान किए जाएंगे।प्रतियोगिता के आयोजन समिति के संरक्षक हेमन्त मंडावी, सलाहकार कुलदीप साहू,सुरेन्द्र राज ध्रुव और स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष नुरुद्दीन शेख, उपाध्यक्ष भैय्यालाल ध्रुव व सचिव संजय सेन ने उक्त जानकारी दी।

