CG – शातिर तस्करों का गजब तरीका : ऐसे दे रहे थे तस्करी को अंजाम, 1.89 करोड़ का गांजा जब्त, तरीका देख पुलिस के भी उड़े होश…..

महासमुंद-धमतरी। नशे के सौदागारों के खिलाफ महासमुंद और धमतरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फेरीवाले बनकर गांजा की तस्करी कर रहे 12 तस्करों को पकड़ा है। आरोपी पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए कपड़ा फेरीवाले का रूप धारण कर तस्करी कर रहे थे। पहली नजर में देखने पर ये सभी तस्कर फेरीवाले ही लग रहे थे, लेकिन जब पुलिस ने उन्हें पकड़ा और उनकी तलाशी ली तो पुलिस टीम भी हैरान रह गई। बाइक की पिछली सीट पर कपड़ों के ढेर के बीच लोहे की जाली का कम्पार्टमेंट बनाकर 11 बाइक पर 378.060 किलों गांजा रखे थे, जिसे तस्कर ओड़िशा से मध्यप्रदेश लेजा रहे थे।
दरअसल, गांजा तस्करों द्वारा गांजा तस्करी का नए-नए शातिर पैतरा अपनाया जा है। रेंज पुलिस हर नये पैतरो को नाकाम कर रही है। इसके पहले एम्बुलेंस, केला परिवहन, मुवर्स एण्ड पैकर्स की आड़ में तस्करी के बाद अब कपड़ा फेरीवाले बनकर कपडे के ढेर की आड़ में तस्करी करते 12 तस्करों को पकड़ा गया। रायपुर रेंज के जिला महासमुंद, धमतरी व जिला गरियाबंद के ओडीसा राज्य से लगे अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट में लगातार वाहन चेकिंग की कार्रवाई की जा रही है।
जानिए पूरा मामला
रायपुर रेंज के जिला महासमुंद पुलिस ने आज अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के एक बड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए ओडिशा से मध्य प्रदेश ले जाए जा रहे 215 किलोग्राम गांजे के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना बसना पुलिस ने 5 मोटरसाइकिलें कतार में ओडीसा से महासमुंद की ओर आ रही थी। सभी आरोपी फेरीवाले कपड़ों के विक्रेता होने का दिखावा करके गांजा की तस्करी कर रहे थे। तस्करों ने अपनी-अपनी बाइक की पिछली सीट पर एक कम्पार्टमेंट (लोहे का जाला) बनवाया था। बाहर से देखने में ऐसा लगे कि वे सिर्फ़ सड़क पर कपड़ा बेचने वाले (स्ट्रीट वेंडर्स) हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह गांजा ओडिशा के बालिगुड़ा से लाये थे।
इसी प्रकार से एक अन्य प्रकरण में 23 किलो गांजा अनुमानित किमत 11 लाख 50 हजार रूपये के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
थाना कोमाखान पुलिस ने ओडिशा से महासमुन्द की ओर एक मोसा.मोसा. होण्डा साईन क्रमांक एम.पी. 65 टी.सी. 0292 में सवार 2 ब्यक्ति को टेमरी जांच नाका में घेराबंदी कर, रोककर आरोपीयों से करीब 9 किलो 60 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया।
गिरफ्तार आरोपी
1- मेताप टाटिया (20 वर्ष), निवासी- बोरानी, पो० जामकोटा, तहसील पुनासा, जिला खंडवा (म.प्र.)।
2- रमेश चौहान(30 वर्ष), निवासी- खेड़ी सावलीगढ़, पो० खेड़ीसावलीगढ़, जिला बैतूल (म.प्र.)।
3- राजू कुमावत टाकिया (25 वर्ष), निवासी- खेड़ी सावलीगढ़, पो० खेड़ी सावलीगढ़, जिला बैतूल (म.प्र.)।
4- दीपक राजपूत (27 वर्ष), निवासी- ग्राम हसेंरा, तहसील मढौडा, थाना मदनपुर, जिला ललितपुर (उ.प्र./म.प्र. बॉर्डर)।
5- प्रकाश बंजारा(23 वर्ष), निवासी- टपरा पठारी, थाना रायसेन, जिला रायसेन (म.प्र.)।
6- मोहम्मद रिहान पिता मोहम्मद नईम उम्र 37 साल निवासी वार्ड 29 पुरानी बस्ती, लवकुष विद्यालय शहडोल म.प्र. हाल लहरपुर थाना जाताहरी जिला अनुपपुर म.प्र.।
7- मनोज सिंह पिता गोरेलाल उम्र 36 साल निवासी लहरपुर थाना जाताहरी जिला अनुपपुर म.प्र.।
8- चंद्रशेखर पिता प्रेमलाला एकनाथ उम्र 22 साल साकिन सेलू थाना कमलेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र
9- जितेन्द्र पिता आशाराम यादेनकर उम्र 24 साल साकिन सेलू थाना कमलेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र
10 विकास पिता मौरेश्वर एकनाथ उम्र 19 साल साकिन सेलू थाना कमलेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र
जब्त संपत्ति
01- 247 किलोग्राम गांजा अनुमानित कीमत 1,23,50,000 रुपये (एक करोड़ तेईस लाख पचास हजार रुपये)।
02- 07 मोटरसाइकिलें अनुमानित कीमत 4,40,000 रुपये,
03- मोबाईल 06 नग अनुमानित कीमत 54,000 रुपये।
04- अन्य- गांजा छिपाने के लिए मोटरसाइकिलों की सीट के पीछे बंधे 05 नग लोहे के जाले।
कुल जब्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 1,28,44,000 रुपये (एक करोड़ अठ्ठाईस लाख चैवालिस हजार रुपये)।
जिला धमतरी
रायपुर रेंज के जिला धमतरी में वाहन चेकिंग के दौरान 131.005 किलो गांजा तस्करी करते गांजे के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्कर आरोपियों को गिरफ्तार कर गांजा जब्त किया गया। एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। 3 मोटरसाइकिलें कतार में ओडीसा से फेरीवाले कपड़ों के विक्रेता होने का दिखावा करके गांजा की तस्करी कर रहे थे। तस्करों ने अपनी-अपनी बाइक की पिछली सीट पर एक कम्पार्टमेंट (लोहे का जाला) बनवाया हुआ था। बाहर से देखने में ऐसा लगे कि वे सिर्फ़ सड़क पर कपड़ा बेचने वाले (स्ट्रीट वेंडर्स) हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह गांजा ओडिशा से लाया जा रहा था। यह एक प्रकार का संयुक्त गिरोह है जो इस नये तरीके से अलग अलग दिशाओं इस नये तरीके से गांजा तस्करी की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
01- राजेश ओबनी पिता गुलाब ओबानी उम्र -20 निवासी – खेड़ीसमलीगढ़ थाना खेड़ी जिला बैतूल मध्यप्रदेश।
02- दौलत सिंह पिता रामू सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी – ग्राम टपरा पठारी थाना रायसेन जिला रायसेन मध्यप्रदेश।
03- 1 विधि से संघर्षरत बालक
जब्त संपत्ति
01- 131 किलोग्राम गांजा अनुमानित कीमत 67,50,000 रुपये (छठसठ लाख पचास हजार रुपये)।
02- 03 मोटरसाइकिलें अनुमानित कीमत 1,80,000 रुपये।
03- मोबाईल 03 नगअनुमानित कीमत 30,000 रुपये।
04- नगदी रकम 1000 रूपये।
कुल जब्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 69,61,000 रुपये (उन्हत्तर लाख इकसठ हजार रूपये)। जप्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 1,98,05,000 रुपये।



