अन्य ख़बरें

अंबिकापुर बिलासपुर मुख्यमार्ग पर एक बड़ा हादसा टला,एक बाइक सवार को बचाते कार सवार ने खड़ी बाइक को ठोंका,बाइक बुरी तरह छतिग्रस्त।


लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे पर आज एक बड़ा हादसा होने से बच गया जहाँ एक कार सवार ने एक बाइक वाले को बचाने के चक्कर में एक खड़ी बाइक को ठोकर मार दी।ख़ुशक़िस्मती यह रही की बाइक सवार तुरंत ही अपने बाइक को खड़ा कर बाजू में ही एक ठेले पर गन्ने का रस पीने उतरा था। लोगो से मिलि जानकारी के अनुसार अंबिकापुर बिलासपुर मुख्य मार्ग पर ग्राम रजपुरीकला के पास सफेद रंग की कार जिसका गाड़ी नंबर CG12BM8172 कार चालक अंबिकापुर की तरफ़ से कोरबा जा रहा था जहाँ रजपुरिकला के पास एक बाइक सवार अचानक बिना इंडिकेटर के रास्ता पार कर रहा था सामने से कार आता देख वह बाइक सवार अन्य तरफ़ मुड़ा उसी समय कार सवार में सूझबूझ का परिचय देते हुए कार दूसरी तरफ़ मोड़ दिया जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर रोड किनारे खड़े एक बाइक से टकरा गई जिससे बाइक का एक हिसा पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक दूर खेत में जा पहुँचा जिसे बाद में लोगो के द्वारा निकाला गया। फिलहाल मामले में किसी भी व्यक्ति को चोंट नहीं आई। ख़ुशक़िस्मती यह रही की बाइक सवार तुरंत ही अपने बाइक से उतरकर पास के गन्ने रस के ठेले में गन्ना का रस पीने उतरा था। लखनपुर का रजपुरीकला दुर्घटनाओं के लिहाज से काफ़ी बड़ा स्पॉट माना जाता है जहाँ पूर्व में भी दुर्घटना का शिकार हो कई लोग अपनी जान गँवा चुके हैं। फ़िलहाल इस दुर्घटना में सभी सुरक्षित हैं तथा किसी को भी कोई चोंट नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button