CG – धनगवां से लावर तक डाकर लिए गए गरीबों का लाखों का राशन शिकायत के बाद भी सोते रहें अधिकारी कब होगा भ्रस्टाचारियों पर कार्रवाई और कब मिलेगा गरीबों कों उनका हक का राशन? पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा में ऐसे कई उचित मूल्य के दुकान है जहां गरीब अन्त्योंदय राशन कार्ड हितग्राहियों के राशन को उचित मूल्य के दुकान संचालक डकार गए हैं चाहे बात धनगवां की हो लावर भोथीडीह की हो या जैतपुरी हो यहां उचित मूल्य की दुकान में भ्रष्टाचार को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है धनगवां में तो स्थिति ऐसा हो गया था कि इनको शक्कर चांवल और नमक के बदले पैसा दिया जा रहा था यह बात खुद विक्रेता संतु यादव ने जांच अधिकारियों के सामने लिखित में दिया हुआ है यहां जांच हुई और संतु यादव द्वारा चलाई जा रही उचित मूल्य की दुकान को निलंबित कर दिया गया पर उन हितग्राहियों का क्या जिनको राशन नहीं मिला उन गरीब लोगों का क्या जो उचित मूल्य की दुकान से मिलने वाले खाद्यान्न के भरोसे जी रहे हैं कहां गया उनका राशन और कब मिलेगा क्या शासन प्रशासन भी इन भ्रष्टाचारियों के सामने बौना हो गया है।
बात करें लावर भोथीडीह की तो यहां भी वर्ष 2025 में फरवरी और मार्च का राशन लगभग 1200 राशन कार्डधारीयों जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले गरीब परिवार हैँ उनको नहीं दिया गया यहां भी शिकायत हुई शिकायत के बाद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई यहां भी प्रशासनिक अधिकारी मौन हो गए और शिकायत के बाद भी उन गरीब परिवारों को आज तक 1 साल से भी ऊपर समय बीत जाने के बाद उनका खाद्यान्न नहीं मिल पाया गलती किसकी है क्या इन भ्रष्टाचार्यों के खिलाफ प्रशासनिक अधिकारियों को कार्रवाई नहीं करनी चाहिए जो गरीबों के लाखों रुपए का राशन डकार गए आखिर भ्रष्टाचारियों को कब सजा मिलेगी और कब इन गरीब परिवारों को उनका हक का राशन मिलेगा क्या शासन प्रशासन इतनी गहरी निद्रा में है कि इतना बड़ा घोटाला होने के बाद भी उनकी गहरी नींद खुलने का नाम नहीं ले रहा है।
यही हाल पचपेड़ी तहसील के जैतपुरी का हैँ जहाँ लाखों के राशन का घोटाला हुआ यहां भी गरीब उचित मूल्य की दुकान के उपभोक्ताओं का कई महीनो का राशन डकार लिया गया है यहां भी शिकायत हुई जांच हुई और रिकवरी का पैसा जमा करने का आदेश भी हुआ पर आज तक मामला लटका हुआ है ना गरीब परिवार को उनका खाद्यान्न मिला और ना ही प्रशासनिक अधिकारी रिकवरी का पैसा जमा कर सके गलती किसकी?




