छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग: एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या, चौपल मर्डर से फैली सनसनी, मृतकों में पति-पत्नी और….

डेस्क : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक ही परिवार के 4 लोगों की धारदार हथियार से सोते समय हत्या कर दी गई। मृतकों में मृतकों में पति-पत्नी और नाती-नातिन शामिल हैं चारों की लाश निर्माणाधीन मकान के भीतर खाट पर मिली हैं। घटना शिवरीनारायण थाना इलाके के ग्राम भवंतरा की है।

मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा के रूप में हुई है। घटना बुधवार देर रात की है। इसका पता तब चला, जब गुरुवार सुबह निर्माण कार्य पर पहुंचे एक मिस्त्री ने चारों को खाट पर बेसुध पड़ा देखा। उनकी लाशें खून से लथपथ मिली।

नए मकान का निर्माण चल रहा है, उसी के अंदर परिवार के लोग सोए हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही सरपंच राजाराम कश्यप ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

“इस मामले में एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि, धारदार हथियार से सोते समय हत्या की गई है। पड़ोसी संदेही को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button