CG – नवसीखिया और लापरवाह हार्वेस्टर ड्राइवर विकास नें सोनसरी मोड़ में बाइक सवार सोभित और शंकर कों कुचला एक की मौत दूसरा लड़ रहा जिंदगी से जंग जानें पूरा मामला पढ़े पूरी ख़बर
पचपेड़ी//कहते है नवसीखिया अगर गाड़ी चला रहा है तो रोज वो किस्मत के सहारे ना बच सकता ना सामने वाले कों बचा सकता और बात बड़ी गाड़ियों की हों तो मामला और सीरियस हों जाता है ऐसा हीं कुछ मंगलवार दिनांक 12 मई कों बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा के सोनसरी में जोंधरा से सोनसरी अपने घर जा रहें सोभित साहू पिता हरिचंद साहू और साथी शंकर यादव पिता फूलचंद यादव के साथ हुआ ग्रामीण बतातें है कि शंकर और शोभित (रोजगार सहायक सोनसरी) दोनों किसी काम से जोंधरा गए थे और वापसी में सोनसरी पेट्रोल पम्प के आगे मंदिर के सामने तालाब किनारे सोनसरी मोड़ में दोनों कों अनियंत्रित हार्वेस्टर नें अपनी चपेट में ले लिया यह घटना दोपहर 2:30 की बताई जा रही है जहाँ मौक़े पर हीं शंकर यादव की मौत हों गई वही सोभित कों गंभीर अवस्था में एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
नवसीखिया ड्राइवर और लापरवाही..
चश्मादीद की माने तो हार्वेस्टर मालिक श्यामू साहू निवासी लोहर्सी का बेटा विकास साहू हीं हार्वेस्टर कों चला रहा था और वो हार्वेस्टर कों लेकर सोनसरी तरफ से जोंधरा की ओर जा रहा था और मोड़ पर पहुंचते हीं गाड़ी अनियंत्रित हों कर बाइक सवारों पर जा घुसी जिसके बाद अफरा तफरी मच गई ड्राइवर विकास हार्वेस्टर कों लेकर भाग रहा था जिसको तिलक मिरी निवासी सोनसरी नें दौड़ा कर पकड़ा और पूरा खुलासा हुआ प्रत्यक्ष दर्शी बताते हैं की बाइक सवार सोभित और शंकर अपने साइड में हीं गाड़ी चला रहें थे पर हार्वेस्टर वाले नें अनियंत्रित गाड़ी उनकी ओर घुसा दिया।
आम तौर पर हार्वेस्टर कों चलाने वाले दूसरे राज्यों खास कर पंजाब या हरियाणा जैसे राज्यों से आते है जो अनुभवी होनें के साथ साथ पेशेवर होते है पर यहाँ पैसा बचाने के लिए हार्वेस्टर का मालिक श्यामू साहू अपने बेटे विकास साहू से हीं गाड़ी चलवा रहा था और इनकी लापरवाही से शंकर की जान तो गई और सोभित भी जिंदगी और मौत से लड़ रहा है लोहर्सी के ग्रामीण हीं बतातें है की विकास कों सिर्फ रोड़ में हीं गाड़ी चलवाया जाता था मतलब वो सिख रहा था चूकि हार्वेस्टर बड़ी और भारी गाड़ी है और गाड़ी मालिक श्यामू मेन रोड़ में हीं अपने बच्चे कों गाड़ी सिखाने उतार दिए है जिससे दों लोंगो की जान पर बन आई।
मालूम हों की मामले के बाद ग्रामीण पचपेड़ी थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया गया जिसके बाद पुलिस मामले की जाँच कर रही है और सभी की निगाहेँ पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हुई है एक बात जो सबको हैरान कर रही है वो ये है की हार्वेस्टर पर कही भी गाड़ी का नंबर लिखा हीं नहीं है जिसके बाद लोंगो के मन में कई तरह के सवाल उत्पन्न हों रहें है। हालांकि एफआईआर में किसी का भी नाम दर्ज नहीं कराया गया है अज्ञात ब्यक्ति और हरे रंग के हार्वेस्टर की जिक्र किया गया है देखना होगा पुलिस जाँच में क्या निकल कर आती है क्यों की चश्मदीद गाड़ी मालिक का नाम श्यामू साहू निवासी लोहर्सी और ड्राइवर का नाम विकास साहू बता रहें है अब पुलिस जाँच के बाद हीं ड्राइवर और मालिक की सच सामने आएगी?




