छत्तीसगढ़

CG Crime News: राजधानी में ‘रेड रूम’ रेव पार्टी को लेकर बढ़ा विवाद, प्रमोशन में नाबालिग लड़कियों के इस्तेमाल और नशा परोसने की आशंका से मचा हड़कंप….

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर छत्तीसगढ़ की संस्कृति और सामाजिक मर्यादाओं को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, शहर में रेड रूम टेक्नो पार्टी नाम से आयोजित होने वाली पार्टी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर खुलेआम प्रमोट किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि पार्टी के प्रमोशनल वीडियो में नाबालिग लड़कियों का इस्तेमाल किया गया है। वहीं वीडियो को अश्लील अंदाज में प्रस्तुत कर युवाओं को आकर्षित करने की कोशिश की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी में नशे से जुड़े पदार्थ परोसे जाने की भी आशंका जताई जा रही है। इसके बाद आयोजन स्थल की बुकिंग और अनुमति प्रक्रिया पर भी सवाल उठने लगे हैं।

यह पार्टी शुक्रवार को “फर्जी कैफे” नामक स्थान पर शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक आयोजित होने वाली है। पार्टी के लिए 40 हजार, 20 हजार, 15 हजार, 10 हजार और 8 हजार रुपये तक की बुकिंग फीस तय की गई है। इसके अलावा कलाकारों से मुलाकात के लिए अलग से शुल्क लिए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

राजधानी में इस तरह की पार्टी के आयोजन को लेकर सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इस संबंध में ACP रमाकांत साहू ने बताया कि इस तरह के आयोजन की सूचना हमें नहीं मिली है। पूरे मामले को संज्ञान में लेकर जांच की जाएगी। हम सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी प्रकार का अश्लील आयोजन न किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button