CG News: 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका, व्यापम ने प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा की तारीख की घोषित, ऑनलाइन आवेदन शुरू…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। व्यापम ने प्रयोगशाला परिचारक पदों की लिखित भर्ती परीक्षा के लिए तारीख घोषित कर दी है। अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तारीख 8 जून शाम 5 बजे तक तय की गई है। त्रुटी सुधार 9 जून से 11 जून शाम 5 बजे तक किए जाएंगे।
पद का नाम
प्रयोगशाला परिचालक
पदों की संख्या
अभ्यर्थी रिक्त 17 पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए सिर्फ छत्तीसगढ़ के निवासी ही आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा की तारीख
परीक्षा की संभावित तारीख 26 जुलाई रविवार सुबह 10 बजे से 12ः15 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, व्यापम वेबसाइट पर प्रवेश पत्र 20 जुलाई सोमवार को जारी किए जाएंगे।
परीक्षा केंद्र
परीक्षा 5 संभागीय मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।
अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जायेगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जायेगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जावेगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है। विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।



