CG में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला, डीएफओ को बनाया निशाना, मचा हड़कंप…

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है,जहां जैतपुरी गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों के हमले का मामला सामने आया है… कार्रवाई के दौरान डीएफओ वरुण जैन को निशाना बनाए जाने की खबर से प्रशासन में हड़कंप मच गया… हालात बिगड़ने पर पुलिस बल बुलाना पड़ा और पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया…
जिले के सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के जैतपुरी गांव में उस वक्त तनाव फैल गया, जब वन विभाग की टीम अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची…कार्रवाई का नेतृत्व उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के डीएफओ वरुण जैन कर रहे थे…

वन विभाग की टीम गांव में आरोपियों की गिरफ्तारी और अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई कर ही रही थी कि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए… देखते ही देखते हालात तनावपूर्ण हो गए और ग्रामीणों ने टीम का विरोध शुरू कर दिया…
दरअसल, हाल ही में ड्रोन सर्वे और सेटेलाइट इमेजरी के जरिए जैतपुरी इलाके में भारी पैमाने पर जंगल कटाई और वन भूमि पर कब्जे का खुलासा हुआ था। जांच में करीब एक लाख पेड़ों की कटाई और 106 हेक्टेयर वन भूमि पर अतिक्रमण की जानकारी सामने आई थी…वन विभाग ने इस मामले में 166 लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। इसी कार्रवाई के तहत टीम गांव पहुंची थी, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते हालात अचानक बेकाबू हो गए।
जानकारी के मुताबिक, हंगामे के दौरान डीएफओ वरुण जैन को निशाना बनाया गया और वन विभाग के कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई…
स्थिति को संभालने के लिए तुरंत सिहावा पुलिस को बुलाया गया। अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचने के बाद हालात पर काबू पाया गया और वन विभाग की टीम को सुरक्षित बाहर निकाला गया…
डीएफओ वरुण जैन…टाइगर रिजर्व क्षेत्र में लगातार अवैध कब्जे और जंगल कटाई की शिकायतें मिल रही थीं। सर्वे के आधार पर कार्रवाई की जा रही थी…
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में हुई इस घटना ने वन विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। एक तरफ जंगल बचाने की चुनौती है, तो दूसरी तरफ कार्रवाई के विरोध में बढ़ता तनाव… फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, और हमले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।



