छत्तीसगढ़

CG – 8 महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार : नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई, लाखों का गांजा जब्त, महिला सहित 8 गिरफ्तार…..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में अवैध गांजा के खिलाफ पुलिस और ACCU टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। टीम ने 90 किलो गांजा के साथ 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो इलेक्ट्रिक ऑटो से गांजे की तस्करी कर रही थी। यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में गांजे की तस्करी की जा रही है, जिसके बाद सरकंडा पुलिस और ACCU की टीम ने सीपत रोड पर घेराबंदी की। इस दौरान टीम ने दो इलेक्ट्रिक ऑटो को रोका गया और उसकी तलाशी लेने पर 90 किलो गांजा मिला, जिसे 8 बोरियों और कपड़ों के गट्ठरों में छिपाकर रखा गया था।

टीम ने ऑटो से 8 महिलाओं को भी पकड़ा, जो कि मटियारी गांव की रहने वाली है। उन्होंने पूछताछ में बताया कि गांजा को रेलवे स्टेशन बिलासपुर से सीपत ले जा रही थी। फिलहाल टीम ने गांजा और दो इलेक्ट्रिक ऑटो जब्त किया है, जिसकी कीमत 46 लाख 75 हजार रुपए आंकी गई है। वहीं आरोपी महिलाओं के तहत NDPS एक्ट की धारा 20B, 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button