नगरी

धमतरी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले बलजीत छाबड़ा, नगर विकास हेतु करोड़ों के कार्यों की मांग…

धमतरी। मुख्यमंत्री श्री के सुशासन तिहार अंतर्गत धमतरी जिले की कृषि उपज मंडी में आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम में नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने हेलीपैड पर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान नगर विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों हेतु मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा द्वारा सौंपे गए मांग पत्र में बजरंग चौक से हरदीभाटा चौक तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति सहित 34 करोड़ रुपए की मांग प्रमुख रूप से रखी गई। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 7 स्थित खेल मैदान में नवीन सुविधाओं के विस्तार हेतु 1 करोड़ 13 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 12 सिहावा रोड में नवीन बस स्टैंड निर्माण हेतु 1 करोड़ 18 लाख रुपए तथा वार्ड क्रमांक 4 गांधी सागर तालाब एवं वार्ड क्रमांक 13 गुढियारी तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की मांग की गई।

मांग पत्र में वार्ड क्रमांक 8 मंडी रोड गौरव पथ के डामरीकरण, वार्ड क्रमांक 12 आंगनबाड़ी से बड़े पुलिया तक टू-लेन सड़क निर्माण तथा वार्ड क्रमांक 14 पुरानी बस्ती दरियारा तालाब से रमेश कश्यप निवास होते हुए सिहावा रोड बड़े पुलिया तक टू-लेन सड़क निर्माण की मांग भी शामिल रही। साथ ही वार्ड क्रमांक 1 से 8 तक बड़े झाड़ जंगल क्षेत्र में निवासरत हितग्राहियों को पट्टा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने हेतु आवेदन भी मुख्यमंत्री को सौंपा गया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक , , जिला अध्यक्ष , जिला पंचायत अध्यक्ष सहित पार्षद अश्वनी निषाद, शंकर देव, यशकरण पटेल एवं देवचरण ध्रुव समेत अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मंच से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिला अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक कार्यों को स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button