छत्तीसगढ़

CG – पुलिस ने मकान में मारी रेड, संदिग्ध अवस्था में मिले तीन युवतियां और एक युवक, जताई जा रही ये आशंका……

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में गुमशुदगी की जांच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध गतिविधि का खुलासा हुआ है। अंबिकापुर की गुमशुदा युवती की तलाश के दौरान पुलिस ने घोटिया बाईपास स्थित एक मकान में दबिश दी। यहां गुमशुदा युवती तो नहीं मिली, लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों में तीन युवतियां और एक युवक मौजूद पाए गए। इसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर में दर्ज गुमशुदगी मामले की जांच के सिलसिले में कुछ लोग कवर्धा पहुंचे थे। उन्हें सूचना मिली थी कि गुमशुदा युवती कवर्धा के घोटिया बाईपास रोड स्थित किरण पनागर के मकान में हो सकती है। सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की। पुलिस की दबिश के दौरान गुमशुदा युवती वहां नहीं मिली, लेकिन मकान में तीन युवतियां और एक युवक संदिग्ध अवस्था में मिले। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया और पूछताछ शुरू की।

प्रारंभिक पूछताछ में कुछ संदिग्ध तथ्य सामने आने के बाद पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मामला केवल गुमशुदगी से जुड़ा है या इसके पीछे कोई अन्य नेटवर्क अथवा गतिविधि संचालित हो रही थी।

फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

मामले में कवर्धा थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने बताया कि आज अंबिकापुर से कुछ सिविलियन मदद मांगने आए थे। उनके परिजन की एक लड़की गुमशुदा है, जिसकी पतासाजी की जा रही है। उन्हें सूचना मिली थी कि युवती कवर्धा में किरण पनागर के निवास पर होने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद थाना कवर्धा पुलिस द्वारा सहयोग के रूप में रेड कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान अंबिकापुर की संबंधित गुमशुदा युवती वहां नहीं मिली, लेकिन तीन लड़कियां और एक युवक संदिग्ध अवस्था में मिले, जिन्हें पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। तीन युवतियों में से दो कोरबा की रहने वाली हैं और एक बिलासपुर की निवासी है। वहीं युवक कवर्धा का स्थानीय निवासी है। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button