छत्तीसगढ़
CG – ट्रेन से कटकर ठेका कर्मचारी की दर्दनाक मौत, क्षत-विक्षत अवस्था में ट्रैक पर पड़ा मिला शव, सिर धड़ से हुआ अलग…..

बिलासपुर। जिले के एनटीपीसी सीपत परियोजना क्षेत्र में सीआईएसएफ के जवानों को एमजीआर रेल लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान अमृतांशु सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले थे और यहां स्टेज-3 निर्माण कार्य में लगी मेसर्स आरवीपीआर एजेंसी में कार्यरत थे।
प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस ने कहा है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। इस घटना से सहकर्मियों में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।



