छत्तीसगढ़

CG – रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, 30 फीट की ऊंचाई से गिरा मजदूर, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, यात्रियों में मची अफरातफरी…..

रायपुर। राजधानी रायपुर के माना स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट परिसर में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां मरम्मत कार्य के दौरान एक मजदूर करीब 30 फीट से अधिक ऊंचाई से नीचे गिर गया। इस घटना के बाद एयरपोर्ट में वेटिंग लॉन्ज में हड़कंप मच गई। हालांकि मजदूर को आनन फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट परिसर के वेटिंग लॉन्ज में मरम्मत का काम चल रहा था। इस काम में लगा मजदूर बिना ही सेफ्टी बेल्ट के ऊंचाई पर चढ़कर काम कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। ऊंचाई से गिरने के चलते उसकी मौत हो गई।

वहीं दूसरी ओर हादसे के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन और संबंधित ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मौके पर मौजूद लोगों को कहना है कि ऊंचाई पर इतना जोखिम भरा काम करने के बावजूद मजदूर को कोई सेफ्टी बेल्ट या अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे, जिसके कारण यह बड़ा हादसा हुआ। बिना किसी सुरक्षा इंतजामों के इतनी ऊंचाई पर काम कराना सीधे तौर पर मानकों की अनदेखी को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button