CG – होटल से भेजी जा रही थीं लड़कियों की तस्वीरें, व्हाट्सएप पर लग रही बोली, दलाल बोला-3 से 12 हजार रेट तय, इस होटल में आ जाओ, चैट वायरल होने के बाद मचा बवाल……

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में देह व्यापार से जुड़े मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हाल ही में कवर्धा जिले में गुमशुदा युवती की तलाश के दौरान पुलिस ने घोटिया बाईपास स्थित एक मकान में दबिश देकर संदिग्ध परिस्थितियों में तीन युवतियों और एक युवक को पकड़ा था। प्रारंभिक पूछताछ में देह व्यापार संचालित होने की आशंका सामने आने के बाद पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है। इसी बीच राजधानी रायपुर से भी ऐसा ही एक मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।
राजधानी रायपुर में सेक्स रैकेट संचालित करने का व्हाट्सएप चैट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। चैट में दलाल ग्राहक से कह रहा है कि उसके पास 3 हजार से लेकर 12 हजार तक की लड़कियां उपलब्ध है। डील होने पर दलाल द्वारा ग्राहक को होटल का भी ऑफर किया जा रहा है।
दरअसल वायरल चैट में ग्राहक किसी दलाल से बात कर रहा है। बातचीत में दलाल से जब ग्राहक ने पूछा कि पुलिस का टेंशन तो नहीं है ना, दलाल बोला कि नहीं है, बिंदास रहों। इस बीच ग्राहक ने जब फोटो भेजने को कहा तो दलाल ने व्हाट्सएप चैट पर लड़कियों की आधा दर्जन फोटो भेजी और रेट भी… 3 हजार से 12 हजार तक तय थे। डील होने पर दलाल ने ग्राहक को कमल विहार सेक्टर-7बी स्थित स्काई होटल आने को कहा।


